पति द्वारा पत्नी के प्रताड़ित किए जाने के कई किस्से आपने पढ़ी होंगी लेकिन इन्ही घटनाओं के बीच एक ऐसी भी घटना घटी जब पति ने निभाया सात फेरों का वचन। पति ने अपनी पत्नी का साथ और रक्षा करने का वचन निभाते हुए उसे संभावित मौत से खींच लाया। ये घटना पति-पत्नी के बीच प्यार और एक-दूसरे के प्रति अपनी जिम्मेदारी की ये एक मिसाल साबित हुई है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, पति ने कैसे निभाए 7 फेरों के वायदे?
2 of 6
मामला है अंबाला कैंट का यहां के दयाल बाग की रहने वाली रानी चौहान पिछले कई दिनों से किडनी की बीमारी से ग्रस्त थी। पिछले कुछ माह पूर्व उसकी किडनी पूरी तरह से फेल हो गई। महिला ने अपने मायके में परिजनों से एक किडनी उसे ट्रांसप्लांट करवाने की मांग भी की। लेकिन किसी कारणवंश ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, पति ने कैसे निभाए 7 फेरों के वायदे?
3 of 6
आखिरकार पति ने ही पत्नी संग लिए सात फेरों का वायदा निभाया और उसे अपनी किडनी ट्रांसप्लांट करवाई। किडनी फेल होने से रानी चौहान बहुत ज्यादा पीड़ा से गुजरती रही। बहू की पीड़ा को देखकर रानी की सास ने भी उसे किडनी देने के बारे में सोचा। लेकिन डाक्टरों ने रानी चौहान की सास को किडनी में पत्थरी होने के कारण अनफिट कर दिया।
तस्वीरों में देखिए, पति ने कैसे निभाए 7 फेरों के वायदे?
4 of 6
अब महिला के पति को डाक्टरों ने इस बारे में बताया कि महिला की जान सिर्फ किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ही बच सकती है, तभी महिला के पति ने बिना सोचे-समझे अपने सात फेरों का वादा निभाते हुए तुंरत अपनी पत्नी को किडनी देने के लिए राजी हो चुके और महिला को उसके पति की किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, पति ने कैसे निभाए 7 फेरों के वायदे?
5 of 6
महिला के पति अनिल चौहान बताते है कि आए दिन उसकी पत्नी तकलीफ में रात-दिन बिताती थी। डायलसिस में भी काफी रुपए खर्च हो जाते थे। पीजीआई सहित अन्य जगहों पर जहां भी कोई कहता था ईलाज करवाने के लिए चले जाते थे। उनके खर्च में करीबन 4-5 लाख रुपए खर्च कर चुके थे। उनकी पत्नी का दर्द में बढ़ रहा था।
तस्वीरों में देखिए, पति ने कैसे निभाए 7 फेरों के वायदे?
6 of 6
हालत जब ज्यादा खराब हो गए तो उन्होंने बिना सोचे समझे अपनी पत्नी को अपनी किडनी देने के लिए राजी हो गया। इस संबंध में सिटी के एक निजी रेस्तरां में दंपत्ति अनिल चौहान और रानी चौहान ने अपने इस अनुभव को मैक्स अस्पताल के स्पेशलिस्ट डा. मुनीष चौहान संग सांझे किए।