इन तस्वीरों को देखिए, इनमें पुलिस पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के साथ बदसलूकी करती नजर आ रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू) ने साइंस संकाय के विद्यार्थियों को स्पेशल चांस देने की मांग को लेकर कुलपति दफ्तर के सामने भूख हड़ताल की थी। पुसू नेता सहजपाल संधू की अगुवाई में विरोध शुरू हुआ। सहजपाल संधू कहते हैं कि पीयू प्रशासन पिछले सालों में स्पेशल चांस देता रहा है, लेकिन इस बार स्पेशल चांस नहीं दिया गया। गौरतलब है कि यह विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में चुनावी माहौल बनाने की शुरूआत है।