फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेस में छलका युवी के पिता योगराज का दर्द

Fri, 29 Aug 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
पूर्व क्रिकेटर एवं अभिनेता योगराज सिंह और चंडीगढ़ के रिटायर्ड डीएसपी आशानंद के परिवार के बीच हुई मारपीट ने अब जुबानी जंग का रूप ले लिया है। वीरवार को योगराज ने प्रेस कान्फ्रेंस कर डीएसपी के परिवार पर कई गंभीर आरोप जड़े।
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेस में छलका युवी के पिता योगराज का दर्द

2 of 10
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में योगराज सिंह की एनआरआई बहन ने कहा कि उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ। बेटी का रेप करने की धमकी देते हुए उसे घसीटा गया। जिस रात मारपीट हुई उसी रात वह शिकायत देने सेक्टर-5 थाने में गए। वहां कई घंटे बैठने के बावजूद उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेस में छलका युवी के पिता योगराज का दर्द

3 of 10
योगराज सिंह की एनआरआई बहन ने कहा कि जिस रात मारपीट हुई उसी रात वह शिकायत देने सेक्टर-5 थाने में गए। वहां कई घंटे बैठने के बावजूद उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उल्टा उन्हें ही धमकाया गया कि पासपोर्ट जब्त कर लिए जाएंगे और जाने नहीं दिया जाएगा।

प्रेस कांफ्रेस में छलका युवी के पिता योगराज का दर्द

4 of 10
योगराज सिंह की एनआरआई बहन के मुता‌बिक सेक्टर-5 थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा था कि उन पर दबाव है और वह कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेस में छलका युवी के पिता योगराज का दर्द

5 of 10
एनआरआई महिला के मुताबिक जिन लोगों के खिलाफ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने की शिकायत लेकर आए थे, पुलिस ने उन्हें रात को एक बार भी थाने में नहीं बुलाया। सुबह उन्हें गिरफ्तार कर सीधा कोर्ट में पेश किया गया। महिला के मुताबिक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर, उल्टा केस दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेस में छलका युवी के पिता योगराज का दर्द

6 of 10
एनआरआई के मुताबिक इस मारपीट को पार्किंग की वजह से हुआ बताया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। आशानंद उन्हें कई दिन से परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेस में छलका युवी के पिता योगराज का दर्द

7 of 10
घ्‍ाटना के ‌दिन का जिक्र करते हुए एनआरआई ने बताया ‌कि उस रात भी जब भाई योगराज के घर से वापस सेक्टर-2 पहुंचे तो उनकी बेटी गाड़ी से उतरकर अंदर जाने लगी तो आशानंद और उसके बेटों सुमित व सुनील ने तान्या को पकड़कर खींचा और घर के अंदर लेकर जाने की कोशिश की।

प्रेस कांफ्रेस में छलका युवी के पिता योगराज का दर्द

8 of 10
इस दौरान योगराज पहले तो अपनी पुरानी जिंदगी को बयां करते रहे, लेकिन जब मीडिया ने कुछ सवाल पूछे तो योगराज झेंप गए। कुछ सवालों पर तो उन्होंने मीडिया को चुप रहने तक की सलाह दे डाली। बाद में योगराज साइड में बैठ गए, लेकिन कुछ देर बाद फिर सामने आए।

प्रेस कांफ्रेस में छलका युवी के पिता योगराज का दर्द

9 of 10
आखिर में योगराज ने कहा कि उनके वकील को भी धमकी दी गई कि कोर्ट के बाहर सबक सीखाएंगे। योगराज के मुताबिक उन्होंने कसम खा ली है कि महिलाओं की रक्षा करना अब उनका मकसद होगा।  

विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेस में छलका युवी के पिता योगराज का दर्द

10 of 10
उध्‍ार, चंडीगढ़ में योगराज सिंह की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद दूसरे पक्ष से रिटायर्ड डीएसपी आशानंद ने भी परिवार के सदस्यों के साथ पत्रकारों से वार्ता की। रिटायर्ड डीएसपी ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। जो भी झगड़ा हुआ, वह खुद को बचाने के लिए हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें