फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से पानी में डूबे घर, न खाना और न सोने की जगह, देखें तस्वीरें

Sun, 17 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश ने यमुनागर के घरों में पानी भर गया। उसके बाद शहर के जो हाल हैं, उसकी लाइव तस्वीरें आपके सामने हैं। देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
383 मिमी. बारिश के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। शहर से लेकर गांव तक हर जगह पानी-पानी हो गया। हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि जनजीवन शुक्रवार शाम तक पटरी पर नहीं लौटा। सड़कों, मकानों, सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, अस्पतालों व अन्य सार्वजनिक संस्थानों में पानी भरा है। वीरवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई तेज बारिश दोपहर 2 बजे तक जारी रही। उसके बाद जो तबाही मची है, उसकी तस्वीरें आपके सामने हैं।
विज्ञापन

3 of 7
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
जिले के कई इलाकों में अभी भी घुटनों से ऊपर तक पानी भरा है और लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। प्रशासनिक अमला दिनभर पानी निकासी के प्रबंधों में जुटा रहा, इसके बावजूद कई कॉलोनियां जलमग्न हैं और पानी नहीं उतरा तो मकानों के गिरने की आशंका है। जिन स्कूलों में पानी भरा है, उनमें बच्चों की छुट्टी रही।

4 of 7
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे बीत जाने के बाद भी जिले के अधिकतर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जगाधरी वर्कशाप क्षेत्र की कुछ कॉलोनियों में तीन से पांच फीट तक पानी जमा है। सुंदर विहार कॉलोनी में घरों में फंसे लोग नाव के सहारे सुरक्षित स्थान तक पहुंचें। घरों के भीतर कई फुट पानी आ जाने से लोगों ने छतों पर शरण ली हुई है।
विज्ञापन

5 of 7
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को जहां शहर पानी से जलमग्न था, वहीं शुक्रवार को शहर की सड़कों पर बर्बादी का मंजर था। जिन लोगों के घरों में पानी भरा हुआ था, उन्होंने अपने सामान या तो छतों पर रखे थे या सड़कों पर। सड़कों को देख ऐसा लग रहा था कि मानों लोगों ने अपने मकान खाली कर सामान गली में रख दिया हो। हर कॉलोनी की गलियों और छतों पर टीवी, बेड, फ्रीज, सोफे, अलमारी व अन्य सामान पड़ा था।
विज्ञापन

6 of 7
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश के बाद सभी घरों में पानी भर गया। पानी भरने से घरों का सारा सामान डूब गया। नगर निगम का दफ्तर, थाना, एंबुलेंस तक पानी में डूबी खड़ी है। आम लोग बेहद परेशान हैं। बिजली और पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। कुछ घरों में तो खाना तक नहीं बना, लोगों का कहना है कि बिस्कुट व अन्य चीजें खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यमुनानगर में भारी बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
भारी बरसात के कारण यमुना नदी के साथ लगती डिच ड्रेन की पटरी शुक्रवार को गांव कांजनू में टूट गई। इससे 400 एकड़ में धान व गन्ने की फसल पानी में डूब गई। किसानों ने 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की मांग की। पानी ने रादौर क्षेत्र के लगभग 30 से अधिक गांव में खड़ी हजारों एकड़ फसलों को तबाह कर दिया। खेतों में पांच फीट तक पानी जमा है। किसान खड़े होकर फसल को तबाह होते देखने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें