जब एक्टर इरफान खान को लोगों ने अपने बीच देखा तो वे दीवाने हो गए। उसके बाद शूटिंग वाली जगह पर इतनी भीड़ उमड़ी कि संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
अपनी मूवी की शूटिंग के लिए रेवाड़ी पहुंचे इरफान खान
दरअसल, इरफान खान आजकल हरियाणा के रेवाड़ी में हैं। यहां उनकी मूवी 'करीब-करीब सिंगल' की शूटिंग चल रही है। फिल्म में हीरो का किरदार निभा रहे इरफान खान पर कई सीन फिल्माए गए। इस दौरान इरफान को देखने के लिए स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर लोग आसपास मौजूद रहे। इस कारण सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टेशन पर स्थानीय पुलिस, आरपीएफ व जीआरपी के जवान तैनात करने पड़े।
विज्ञापन
3 of 5
अपनी मूवी की शूटिंग के लिए रेवाड़ी पहुंचे इरफान खान
शूटिंग के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-4 व पांच को चुना गया था। सुबह नौ बजे ही शूटिंग के लिए सेट भी तैयार कर दिया गया था। छोटी टोपी व दो बैग कंधों पर लिए फिल्म के सैट पर पहुंचे। स्टेशन पर इरफान द्वारा भीड़ के बीच एक स्टाल से पकौड़े खरीदने व ट्रेन में चढ़ने के सीन फिल्माए गए। जिस ट्रेन का फिल्म में प्रयोग किया जा रहा है, उसमें रेवाड़ी हेरिटेज लोकोशेट के 161 वर्ष पुराने फेयरी क्वीन इंजन का प्रयोग किया गया।
4 of 5
अपनी मूवी की शूटिंग के लिए रेवाड़ी पहुंचे इरफान खान
इरफान खान को रेलवे स्टेशन पर पकौड़े खरीदने का ही दिलचस्प सीन फिल्माना था, इसलिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पकौड़े की रेहड़ी ही थी। प्लेटफार्म नंबर 4 पर पकौड़े की रेहड़ी लगाने वाले जगदीप के साथ इस बाबत बातचीत की गई। आखिरकार दो हजार रुपये में पकौड़े वाले की रेहड़ी को बुक किया गया। इरफान ने जगदीप की रेहड़ी से लिए पकौड़ों को सीन के दौरान कई बार खाया और उनकी तारीफ भी की। जगदीप फिल्म का हिस्सा बनकर खासा खुश है।
अपनी मूवी की शूटिंग के लिए रेवाड़ी पहुंचे इरफान खान
जितनी देर शूटिंग चली, स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शहर के थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना, जीआरपी एसएचओ कमलजीत व आरपीएफ एसएचओ बीपी सैनी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे थे। स्टेशन के सभी गेटों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। आटो मार्केट से स्टेशन की ओर जाने वाले गेट को भी बंद रखा गया। इसके अतिरिक्त चार व पांच नंबर पर आम लोगों के जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।