फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी पर लगे सनसनीखेज आरोप, पिता ने दिया सटीक जवाब, देखिए

Thu, 03 Nov 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
युवी पर लगे सनसनीखेज आरोप - फोटो : File Photo
युवराज सिंह पर ड्रग एडिक्ट होने का आरोप लगा है, जी हां आप ने सही सुना। और हैरानी की बात तो ये है कि ये आरोप युवी के बहुत करीबी ने लगाया है।
विज्ञापन

2 of 9
युवी पर लगे सनसनीखेज आरोप - फोटो : File Photo
युवराज सिंह पर ड्रग एडिक्ट होने के आरोपों का उनके पिता ने जवाब दिया है। बुधवार को योगराज सिंह ने कहा, ''युवराज ने कभी नशा नहीं किया। उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। युवराज और मेरे सभी बच्चे शेर की तरह हैं, जो कभी घास नहीं खाते।'' 
विज्ञापन

3 of 9
युवी पर लगे सनसनीखेज आरोप
बता दें कि रियलिटी शो में युवराज के भाई की पूर्व पत्नी आकांक्षा शर्मा ने उन पर मारिजुआना (गांजे) का नशा करने का आरोप लगाया था। आकांक्षा ने शो में बताया कि वो भी फैमिली के साथ नशा करती थीं। कहा था, ''हां, मैं नशा करती थी, लेकिन परिवार के लोगों के साथ।''

4 of 9
युवी पर लगे सनसनीखेज आरोप
आकांक्षा के मुताबिक, ''कई बार अपने पति के साथ नशा किया है। साथ ही, युवराज ने ही उन्हें बताया था कि वे भी नशा करते हैं।''
विज्ञापन

5 of 9
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
योगराज सिंह ने कहा, ''आकांक्षा जो भी बात कर रही हैं, वो झूठी और बकवास हैं। मेरे चार बच्चे हैं और उनमें से कोई भी ड्रग एडिक्ट नहीं है, जो लड़की युवराज पर आरोप लगा रही है, वो पहले खुद को देखे।''
 
विज्ञापन

6 of 9
युवराज सिंह, योगराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
साथ ही योगराज ने ये भी कहा कि युवराज जल्दी ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे और इस तरह के आरोपों से युवराज के करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बता दें कि युवराज और जोरावार योगराज सिंह और उनकी पहली वाइफ शबनम के बच्चे हैं। वहीं, योगराज को दूसरी शादी से एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन

7 of 9
युवराज सिंह - फोटो : getty
आकांक्षा के नए आरोपों के बाद युवराज की मां ने कहा, ''आकांक्षा के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगी। आकांक्षा युवराज को बदनाम कर रही हैं, जो नेशनल हीरो है। युवी के करोड़ों फैन हैं जो उनके खिलाफ ऐसे आरोप बर्दाश्त नहीं कर सकते।''

8 of 9
yuvraj-hazel
साथ ही युवराज की मां ने ये भी कहा कि आकांक्षा को लग रहा था कि युवराज पर आरोप लगाकर और झूठ बोलकर शो में बनी रहेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि इससे पहले टीवी शो पर आते ही आकांक्षा ने अपनी सास को उनकी शादी टूटने के लिए जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन

9 of 9
हेजल कीच-युवराज सिंह
पहले युवराज सिंह की लाइफस्टाइल को ही कैंसर होने की वजह माना गया था, लेकिन ऐसा नहीं है। दिल्ली में रहने वाले युवराज के डॉक्टर अंशुमन कुमार ने इन बातों से इनकार किया। कुमार के मुताबिक, ''युवराज को लंग्स के बीच में ट्यूमर था, जिसे मीडियास्टिनम कहते हैं, लेकिन ये लंग्स के बाहर था।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें