फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?

Mon, 21 Sep 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
देश भर में डेंगू का कहर जारी है। ऐसे में अगर डेंगू हो जाए तो बहुत-सी बातों पर अमल करके इसके जानलेवा होने से बच सकते हैं। आगे पढ़ें जानकारी।
विज्ञापन

डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?

2 of 8
डेंगू होने पर मरीज के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पानी के अलावा नींबू पानी, नारियल पानी, अनार का जूस, नमक-पानी का घोल भी ले सकते हैं। उनका कहना है कि डेंगू के बाद सिर्फ एक या दो फीसदी मरीजों में ही दिक्कत आती है।
विज्ञापन

डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?

3 of 8
विशेषज्ञों ने बताया कि जब किसी व्यक्ति को फीवर आने के बाद ठीक होने लगता है तो डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं। फीवर ठीक होने के साथ-साथ यदि मरीज के पेट में दर्द, लगातार उल्टियां, नाक या दांत से खून निकलने लगे तो मरीज को अस्पताल में दाखिल कर देना चाहिए।

डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?

4 of 8
सेक्टर 16 जीएमएसएच के मेडिसिन के डाक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि डेंगू के सभी पेशेंट को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं होती। यदि प्लेटलेट्स 10 हजार से कम हो जाए या फिर नाक, मसूढ़ों, पेशाब और मलत्याग के समय रक्तस्राव होने लगे तो प्लेटलेट्स चढ़ान की जरूरत पड़ती है। रक्त की कमी से कई अंग काम करना बंद कर देते हैं।
विज्ञापन

डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?

5 of 8
डेंगू से पीड़ित उन मरीजों में अधिक खतरा है, जिन्हें दोबारा यह बीमारी होती है। इसके अलावा ऐसे मरीज जिन्हें सात दिन से अधिक बुखार रहे, छोटे बच्चे, वृद्ध और गर्भवती इस बीमारी की गंभीरता के शिकार होते हैं।
विज्ञापन

डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?

6 of 8
दिल के मरीज जो रोजाना इकोस्प्रिन (खून को पतला करने की दवाएं) लेते हैं उन्हें बुखार होने पर सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि उन्हें डेंगू हो जाता है तो इकोस्प्रिन बंद कर सिर्फ पैरासिटॉमल ही खानी चाहिए।
विज्ञापन

डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?

7 of 8
ऐसे बचे डेंगू से- घर के आस-पास पानी न इक ट्ठा होने दें। यदि कहीं पानी जमा है तो उसे मिट्टी से पाट दें। जमा पानी में मिट्टी का तेल या जला हुआ मोबिल आयल डालें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। मच्छर निरोधक क्रीम, सरसों या नीम का तेल लगाएं। घर में नीम की पत्ती का धुआं करें। पूरी बांह की शर्ट और पैंट पहनें। बच्चों को शाम को मोजे भी पहनाएं। बुखार एक दिन से ज्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा न लें।
विज्ञापन

डेंगू हो गया, लेकिन वो जानलेवा न बन जाए, जानिए क्या करें?

8 of 8
चंडीगढ़ में अब तक डेंगू के 115 कंफर्म मरीज शहर के विभिन्न हास्पिटल में एडमिट हो चुके हैं। पीजीआई के डाक्टरों ने बताया कि लोगों को डेंगू से डरने की जरूरत नहीं है। इस बीमारी से ग्रस्त मरीज की मौत की संभावना एक फीसदी से भी कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें