घर-घर की कहानी है मोटापा। किसी का 70 किलो वजन तो किसी का 90 किलो। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं तो 8 क्लिक कीजिए, वजन कम करने के तरीके जानिए। रिपोर्टः आशीष वर्मा
विज्ञापन
सिर्फ 8 क्लिक, मिल जाएंगे वजन कम करने के आसान तरीके
2 of 8
वजन कम करने का सबसे अचूक हथियार है बैलेंस डाइट। न्यूट्रिशन वीक के मौके पर गवर्नमेंट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) में सीनियर डाइटिशियन मनीषा अरोड़ा ने एक केस स्टडी प्रस्तुत की। इसमें बताया कि गया कि मोटापे से पीड़ित लोगों को बैलेंस डाइट दी गई और एक महीने के भीतर उनके वजन में पांच से छह किलोग्राम का अंतर पाया गया।
विज्ञापन
सिर्फ 8 क्लिक, मिल जाएंगे वजन कम करने के आसान तरीके
3 of 8
रात को खाए हल्का खाना: कुछ लोग सोचते हैं कि वजन घटाने के लिए खाना कम कर दें, जो गलत अवधारणा है। खाना उतना ही खाना चाहिए, जितनी भूख हो। रात के वक्त भारी खाना के बजाय हल्का खाना खाए।
सिर्फ 8 क्लिक, मिल जाएंगे वजन कम करने के आसान तरीके
4 of 8
सिर्फ पांच ग्राम नमक: एक दिन में सिर्फ पांच ग्राम नमक खाना चाहिए। पांच ग्राम को नापने के लिए एक अच्छा तरीका है। मान लीजिए एक परिवार में पांच सदस्य हैं। एक किलो ग्राम नमक की थैली के मुताबिक 250-250 ग्राम नमक सभी के हिस्से में आता है। खाने में नमक का प्रयोग इस प्रकार से करना चाहिए कि ताकि नमक की थैली 50 दिन तक चले।
विज्ञापन
सिर्फ 8 क्लिक, मिल जाएंगे वजन कम करने के आसान तरीके
5 of 8
जंक फूड से नहीं मिलते न्यूट्रिशन: वजन कम करने के लिए अपनी डेली डाइट से जंक फूड को दूर करें। जंक फूड सबसे ज्यादा लोगों का वजन बढ़ा रहा है। इससे पेट तो भर जाता है, लेकिन न्यूट्रिशन नहीं मिलता।
विज्ञापन
सिर्फ 8 क्लिक, मिल जाएंगे वजन कम करने के आसान तरीके
6 of 8
बस चार चम्मच चीनी: पूरे दिन में सिर्फ चार चम्मच चीनी लेनी चाहिए। पूरे दिन में चीनी का ऐसा अनुपात बनाएं, जिससे चीनी ओवरडोज न हो पाए। चाकलेट, मिठाई और आइसक्रीम से बचें।
विज्ञापन
सिर्फ 8 क्लिक, मिल जाएंगे वजन कम करने के आसान तरीके
7 of 8
30 मिनट की एक्सरसाइज जरूरी: सीनियर डाइटिशियन के मुताबिक बैलेंस डाइट के साथ दिन में एक बार 30 मिनट की एक्सरसाइज भी जरूरी है। एक्सरसाइज चाहे सुबह के समय हो या रात के वक्त। हालांकि उन्होंने खाना खाने से पहले सैर करने की बात पर जोर दिया है। खाना खाने के बाद तेज सैर नहीं की जा सकती। इससे कार्डियक अरेस्ट आने का खतरा रहता है।
सिर्फ 8 क्लिक, मिल जाएंगे वजन कम करने के आसान तरीके
8 of 8
बता दें कि आईसीएमआर-आईएनडीआईएबी-3 की ओर से पहली बार देश के तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (चंडीगढ़) में कराई गई स्टडी के मुताबिक चंडीगढ़ के लोगों में मोटापा सबसे ज्यादा पाया गया है। चंडीगढ़ में करीब 31.3 प्रतिशत लोग मोटापे से पीड़ित हैं। स्टडी में कुल 880 लोगों को शहरी इलाकों से शामिल किया गया, जबकि 2336 लोगों को ग्रामीण इलाके से।