फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

4 जिगर के 'लाल', जब खून से देखे लाल...कलेजा फट पड़ा

Wed, 08 Jul 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
1 of 8
स्कूल पास करने के बाद गेट-टू-गेदर करने निकले 5 दोस्त नहीं जानते थे कि ये सफर उनका आखिरी होगा। पेरेंट्स ने जब उनके शव देखे तो फफक पड़े। कलेजा कंपा देंगी तस्वीरें।

4 जिगर के 'लाल', जब खून से देखे लाल...कलेजा फट पड़ा

2 of 8
हादसा, दिल्ली-अंबाला नेशनल हाइवे पर शाहबाद के पास हुआ। जब उनकी कार हाइवे पर खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में दो छात्राओं समेत 4 छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा बुरी तरह से घायल हो गई। देरशाम परिजन कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे और उनके रुदन और क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।

4 जिगर के 'लाल', जब खून से देखे लाल...कलेजा फट पड़ा

3 of 8
हादसे के तुरंत बाद तक तो ये मालूम नहीं चल पाया कि ये छात्र कौन हैं और कहां से लौट रहे हैं। मगर बाद में पुलिस ने मृतकों के मोबाइल के जरिए ही परिजनों को तलाश लिया और उन्हें मोबाइल से हादसे की सूचना दी। उसके बाद परिजन जैसे ही कैंट सिविल पहुंचे और अपने बच्चों के शव देखकर बिलख उठे।

4 जिगर के 'लाल', जब खून से देखे लाल...कलेजा फट पड़ा

4 of 8
कुछ परिजन यही बोल रहे थे कि काश हम अपने बच्चों को जाने से रोक लेते। एक परिजन का कहना था कि उनकी बेटी ने उसने शाम को अपने दोस्तों के साथ जाने के लिए पूछा, तो उन्होंने मना नहीं किया और सिर्फ इतना कहा कि जल्दी आ जाना। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी अब कभी नहीं आएगी।

4 जिगर के 'लाल', जब खून से देखे लाल...कलेजा फट पड़ा

5 of 8
डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को सिटी के एक प्राइवेट के बारहवीं पास आउट छात्र सन्नी, दीपांकुर बंसल, रिदिमा मित्तल, अनुशिका जैन व हर्षिका पांचों मिलकर नेशनल हाइवे शाहबाद के पास एक रेस्तरां में गेट-टू-गेदर मनाने गए थे।
विज्ञापन

4 जिगर के 'लाल', जब खून से देखे लाल...कलेजा फट पड़ा

6 of 8
पांचों को अब स्कूल से पास आउट होने के बाद अलग-अलग फील्ड के लिए अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला लेना था, इसलिए पांचों दोस्त चाहते थे कि इस जुदाई को एक सेलीब्रेशन के रूप में मनाया जाए। इसी गेट-टू-गेदर मनाकर ये पांचों स्टूडेंट्स कार में वापस अंबाला सिटी की ओर आ रहे थे।

4 जिगर के 'लाल', जब खून से देखे लाल...कलेजा फट पड़ा

7 of 8
लेकिन जैसे ही ये पांचों छात्र नेशनल हाइवे नंबर एक पर ही कैंट कुष्ठ आश्रम के पास पहुंचे, तभी उन्होंने अपनी तेज रफ्तार कार से अपने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। मगर जैसे ही कार को ओवरटेक किया गया, तभी छात्रों की कार हाइवे पर खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी।
विज्ञापन

4 जिगर के 'लाल', जब खून से देखे लाल...कलेजा फट पड़ा

8 of 8
हादसा इतना दर्दनाक था कि कार का काफी हिस्सा ट्रक के नीचे जा घुसा। मौके पर ही आगे बैठे दो छात्रों की मौत हो गई और उनके शव वहीं बुरी तरह से फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस को काफी मुश्किल से इन शवों को बाहर निकलना पड़ा। राहगीरों ने भी रुककर शवों और घायलों को निकालने में मदद की।
Next
AU ऐप में पढ़ें