फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में धमाके के बाद आग, खौफनाक तस्वीरें

Tue, 24 Feb 2015 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 10
जालंधर में रबड़ पाइप फैक्टरी में धमाके के बाद अचानक आग लग गई। चीखों पुकार मच गयी। चपेट में आने से 12 कर्मचारी झुलस गए। देखिए तस्वीरें।
सभी फोटो- हरिंदर पाल
विज्ञापन

फैक्टरी में धमाके के बाद आग, खौफनाक तस्वीरें

2 of 10
फैक्टरी के भीतर पैट्रोल किसी अन्य थिन्नर व केमिकल में मिक्स किया जा रहा था, जिसने आग पकड़ ली। आग से ही अंदर एयरहॉर्स पाइप फट गए और धमाके की आवाज सुनी गयी। फैक्टरी प्रबंधकों ने आग कैसे लगी, इसको लेकर चुपी साध रखी है।
विज्ञापन

फैक्टरी में धमाके के बाद आग, खौफनाक तस्वीरें

3 of 10
आग लगने की घटना के बाद चपेट में आए श्रमिक आग की लपटों से घिरे ही फैक्टरी से निकलरकर दौड़ने लगे, जिससे इलाके में खासा दहशत का माहौल बन गया।

फैक्टरी में धमाके के बाद आग, खौफनाक तस्वीरें

4 of 10
सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और 10 गाड़ियों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए केमिकल फोम का इस्तेमाल भी किया गया।
विज्ञापन

फैक्टरी में धमाके के बाद आग, खौफनाक तस्वीरें

5 of 10
कश्मीर कौर, संध्या, सतपाल सिंह निवासी इंडस्ट्रीयल एस्टेट की हालत चिंताजनक होने के कारण उनको स्थानीय सुपर स्पेशलिटी पसरीचा अस्पताल दाखिल करवाया गया है। कश्मीर कौर व संध्या करीब 90 फीसदी झुलस गयी हैं।
विज्ञापन

फैक्टरी में धमाके के बाद आग, खौफनाक तस्वीरें

6 of 10
अन्य घायलों की पहचान चंदा पत्नी अखिलेश संतोखपुरा, मेघनाथ पुत्र बद्री नाथ नूरपुर, रकैय्या निवासी संतोखपुरा, सुनील यादव निवासी एस्टेट, आशा रानी, सोमनाथ निवासी नूरपुर, कन्हैया लाल, अहमद खान, सुनील को जनता व कपूर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

फैक्टरी में धमाके के बाद आग, खौफनाक तस्वीरें

7 of 10
घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक रबड़ पाइप की निर्यातक कंपनी एमआर एक्सपोर्ट में सुबह साढ़े 11 बजे के करीब हलके धमाके की आवाज के बाद चीखों पुकार मच गयी।

फैक्टरी में धमाके के बाद आग, खौफनाक तस्वीरें

8 of 10
अस्पताल में दाखिल सुनील कुमार व अहमद खान ने बताया कि एक धमाका हुआ, उसके बाद उनको कुछ भी पता नहीं चला बस धुआं फैल गया और खुद को आग की लपटों में घिरा हुआ पाया।

फैक्टरी में धमाके के बाद आग, खौफनाक तस्वीरें

9 of 10
सुनील कुमार व अहमद खान ने बताया कि दर्द से दोनों अस्पताल में कराह रहे थे और उनको खुद भी यकीन नहीं था कि वह इस आग से कैसे बचकर बाहर निकल आए।
विज्ञापन

फैक्टरी में धमाके के बाद आग, खौफनाक तस्वीरें

10 of 10
मौके पर पहुंची थाना आठ की पुलिस ने भी इस बारे में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। एसएचओ नरेश जोशी का कहना है कि आग लगने का कारण ही नहीं पता चल पाया है ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें