फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

Sun, 21 Feb 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 14
हरियाणा आरक्षण की आग में जल रहा है। जाटों ने 9 जिलों में उपद्रव मचा रखा है। हर तरफ आगजनी, तोड़-फोड़ और लूटपाट। कर्फ्यू लगा है, जगह-जगह सेना तैनात है। पुलिस तक खौफ में हैं। जरूरतों की चीजों का अकाल पड़ गया है। पेट्रोल नहीं, पानी नहीं, खाने-पीने के सामान की किल्लत होने लगी है। तस्वीरों में देखिए तबाही।
विज्ञापन

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

2 of 14
आरक्षण की मांग को लेकर सिरसा में भी बवाल हो गया है। जाटों ने एनएच9 पर जाम लगाते हुए आवाजाही ठप कर दी। जिले के कई इलाको में जाम लगा है। कई गाँवो का शहर से संपर्क टूट गया है। सिरसा से पंजाब को जोड़ने वाला NH -9 पर गांव खेरेकां के पास जाटों ने जाम लगाया है। सिरसा से ऐलनाबाद जाने वाले रास्‍ते पर गांव माधोसिंघाना के पास जाम लगाया गया है। सिरसा से राजस्थान के भादरा को जोड़ने वाले रास्ते पर गांव नेजीआ के पास जाम लगाया गया है।
विज्ञापन

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

3 of 14
जाट आंदोलन के कारण सबसे ज्यादा रोहतक के हालात बिगड़े हुए हैं। यहां उपद्रवियों ने पुलिस चौकी को फूंक ‌दिया। बाजार में भी कई जगहों पर आग लगा दी। रोहतक में सेना की एक ही टुकड़ी डटी है। और सेना को जाने नहीं दिया जा रहा है। हिसार में लोगों ने सड़क खोद कर हाइवे जाम कर दिया। सेना आगे नहीं जा पा रही है। झज्जर में आज सेवेर काफी आगजनी हुई। भिवानी में बैंक जला दिया गया। गुड़गांव में एक रेलवे स्टेशन फूंक ‌‌दिया।

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

4 of 14
सेना के 2000 और जवान हालात काबू करने को भेजे गए हैं। सोनीपत में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन जलाया। नांगल चौधरी में बाजार बंद करवा कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। गैर जाटों को एकजुट होते देख पुलिस ने तुरन्त स्थिति संभाली और जाट नेताओं से मिलकर दिए शांति बनाए रखने के निर्देश। पुलिस ने दुकानदारों से वापस दुकान खोलने की अपील करने पर दुकानदारों ने पुन: खोली दुकानें।
विज्ञापन

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

5 of 14
हिसार के हांसी में दो जातियों में टकराव हुआ। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोडे़। कर्फ्यू लगाया गया है, जिसमें उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। तिकोना पार्क और हिसार चुंगी पर शराब के दो ठेकों को भी आग के हवाले कर दिया। हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद वहां खड़ी कार में आग लगा दी। हांसी में देर शाम बाइक एजेंसी में आग लगा दी गई, जिसमें एजेंसी में खड़ी कई बाइक जल गईं। गांव बालसमंद में दो पक्षों में आपसी टकराव में दो घायल हो गए।
विज्ञापन

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

6 of 14
बहादुरगढ़ में जाट आरक्षण की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन और जाम के कारण बहादुरगढ़ में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। हालात ये हैं कि खौफ के कारण शनिवार को शहर के सारे बाजार बंद रहे जबकि एतिहयातन उद्योगों को भी बंद करवा दिया गया। किसी भी अप्रिय हालात से निपटने के लिए सेना की टुकडिय़ां पहुंच चुकी हैं और क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

7 of 14
फतेहाबाद में प्रदर्शनकारियों ने गांव गोरखपुर में सहकारी बैंक को भी आग लगा दी। अमानी में तो जाट समुदाय के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लगातार दूसरे दिन कब्जा रखा। भूना में ढाणी गोपाल, नहला, जांड़ली कलां एव जांडली खुर्द आदि गांवों में भी जाम की स्थिति बनी रही। एहतियात के तौर पर सभी स्कूल-कालेजों में 22 फरवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

8 of 14
जाट आरक्षण की चिंगारी ने गुड़गांव को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जाट आंदोलनकारियों ने शनिवार को पूरे शहर को बंधक बना लिया। लोग जिधर से भी निकलने की कोशिश करते उन्हें वहीं पर जाम लगा मिलता। जिला प्रशासन ने दोपहर बाद धारा 144 लागू कर दी। इसके बाबजूद कई स्थानों पर हालात बेकाबू रहे। पातली में आंदोलनकारी ट्रेन रोकने के लिए ट्रैक पर बैठ गए। आंदोलनकारियों ने सुबह 4:00 बजे से ही बसई रोड को जाम कर दिया।

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

9 of 14
उपद्रवियों ने जींद के जुलाना, उचाना और पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में जमकर तोड़फोड़ की और कई जगह सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया। जींद के सफीदों बाईपास स्थित सैनी धर्मशाला में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। सेना और पुलिस का फ्लैग मार्च समाप्त होते ही आंदोलन की आग भड़क गई। शाम को दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोग जाट धर्मशाला के पास पहुंच गए। जुलाना थाने में खड़ी रोडवेज की चार बसों, रेलवे स्टेशन, बीडीपीओ कार्यालय, मार्केट कमेटी व फायर बिग्रेड कार्यालय आग के हवाले कर दिया। पूरा बाजार बंद रहा। गांव बुढाखेड़ा में रेलवे स्टेशन आग की भेंट चढ़ा दिया। उग्र भीड़ ने पिल्लूखेड़ा के सभी सरकारी कार्यालय जला दिए।

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

10 of 14
सोनीपत में जाट आंदोलन ने शनिवार को उग्र रूप धारण कर लिया। कहीं पर प्रदर्शनकारियों के उग्र तेवर दिखाई दिए तो कहीं पर दिल्ली की ओर जाने वाला नहरी पानी रोक दिया गया। गोहाना में तीन बसें फूंक दी, विधायक के आवास पर पथराव, मीडियाकर्मी से मारपीट भी की गई। राजलूगढ़ी के पास अंबाला-दिल्ली ट्रैक को उखाड़ दिया। गढ़ी बिंधरौली के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर और पश्चिमी यमुना पैरलल नहर का पानी रोक दिया गया। सारा पानी ड्रेन नंबर 8 में छोड़ दिया गया है। बता दें कि यह पानी दिल्ली में ट्रीट कर पीने योग्य बनाया जाता है। इससे दिल्ली में पानी की किल्लत हो सकती है।

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

11 of 14
भिवानी में आरक्षण की मांग पर जाट समुदाय के लोग अड़े हैं तो जिले के विभिन्न मार्गों पर जाम भी बरकरार है। झगड़े और विवाद के बाद धनाना गांव के जाट समुदाय के लोग भी सड़क पर उतरे। पहले प्रेम नगर गांव में जाकर जाम लगाने वालों को समर्थन दिया। इस कारण वहां तनावपूर्ण माहौल भी बना। बाद में धनाना गांव के पास भिवानी-जींद मार्ग को जाम कर दिया। प्रदेश सरकार द्वारा आर्मी बुलाने के विरोध में बाढ़ड़ा में श्योराण खाप ने 21 फरवरी को 70 गांवों की महापंचायत बुलाई है।

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

12 of 14
रोहतक में तीन जाट युवा प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद रेवाड़ी में हजारों की संख्या में युवा जाट भी उग्र हो गए। उन्होंने राणौली ट्रैक पर पहले से मौजूद पांच सौ से ज्यादा पुलिस कर्मियों को पीछे धकेलते हुए ट्रैक पर कब्जा कर लिया। इस दौरान महिलाओं ने लाठी डंडों के साथ मोर्चा संभाल लिया। युवा प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की तथा कहा कि सरकार या तो उनकी कौम को खत्म करे या फिर आरक्षण दे।

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

13 of 14
कैथल के कलायत व पूंडरी में हिंसा के बाद सेना पहुंची और फ्लैग मार्च कि या। जिले का संपर्क चारों ओर से कटा है। कलायत में दो पक्षों में संघर्ष में चार गंभीर घायल हो गए और 20 से ज्यादा दुकानें जला दी गईं। उग्र भीड़ ने 40 से ज्यादा मोटरसाइकिल फूंक दिए। पूंडरी में 7 बसें फूंक दी गई और मार्केट में तोड़फोड़ है। जिले भर के चौक-चौराहे पूरी तरह से बंद और जनता बेहाल है।
विज्ञापन

9 जिलों में उपद्रव और आगजनी, लोगों में दहशत, देखिए तबाही

14 of 14
पानीपत में एनएच-71-ए पर डाहर टोल गेट को निशाना बनाते हुए टोल गेट पर तोड़ फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। यहीं नहीं उपद्रवियों ने दो बाइकों को तोड़कर आग के हवाले कर दिया। स्कूल, कॉलेज सब बंद रहे। शरारती तत्वों द्वारा जाटल व इंसार बाजार में उत्पात मचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें