डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की राजदार हनीप्रीत रोहतक जेल में शिफ्ट होना चाहती है। अभी अंबाला जेल में बंद हनीप्रीत वहां नहीं रहना चाहती। राम रहीम की गोद ली बेटी ने अंबाला जेल से शिफ्टिंग की गुहार जेल विभाग से लगाई है।
इसके लिए उन्होंने बाकायदा पत्र भी लिखा है। जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पत्र मिलने की पुष्टि की है। लेकिन किस जेल में शिफ्ट होना चाहती है, यह नहीं बताया। सूत्रों के अनुसार पत्र में हनीप्रीत ने सुनारिया जेल का विकल्प दिया है। उन्होंने बताया कि हनीप्रीत की शिफ्टिंग की अर्जी मिली है।
जिस पर पुलिस वेरिफिकेशन कराने के बाद निर्णय लिया जाएगा। इसमें अनेक पहलू ध्यान में रखे जाएंगे। पंचकूला हिंसा के बाद से हनीप्रीत अंबाला जेल में ही बंद है। वह अपने मुंह बोले पिता राम रहीम के नजदीक जाना चाहती है। जो कि साध्वी यौन शोषण मामले में सजा पाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं।