फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपासना को देखकर फूट फूटकर रोई राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत, जानिए क्यों?

Sun, 15 Oct 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
पंचकूला पहुंची विपासना इंसां
राम रहीम की 'लाडली' हनीप्रीत का शुक्रवार को विपासना से आमना सामना हुआ तो वह उसके देखकर फूट फूटकर रोने लगी। जानिए आखिर क्यों...
विज्ञापन

2 of 6
Vipasana Insan and Honeypreet Insan
लंबे अरसे के बाद जब डेरा प्रमुख की राजदार हनीप्रीत और सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना का शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे चंडीमंदिर थाने में आमना सामना हुआ तो दोनों अपनी भावनाओं पर नियंत्रण खो बैठीं। एक-दूसरे के गले से लिपटते हुए दोनों फूट-फूटकर रोने लगीं। इसे देख पूछताछ में जुटी महिला पुलिस अधिकारियों का भी दिल पसीज गया। उन्होंने दोनों को समझाया और पानी पिलाया। कुछ देर में जब दोनों चुप हुईं तो उन्हें आमने सामने बिठाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

3 of 6
पंचकूला पहुंची विपासना इंसां
बताया जा रहा है कि पिछले नौ दिन के रिमांड के दौरान हुई लंबी पूछताछ के दौरान भी हनीप्रीत इस कदर नहीं टूटी थी। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। 25 अगस्त को डेरा प्रमुख के साथ रोहतक की सुनारिया जेल जाने के बाद वहां से हनीप्रीत सिरसा स्थित डेरे में गई। वहां विपासना के पास हनीप्रीत ने मोबाइल, लैपटॉप और डायरी सहित कुछ अहम दस्तावेज भी छोड़े थे। हनीप्रीत ने रिमांड के दौरान पुलिस को जितनी जानकारी दी, उन सभी सवालों के जवाब विपासना से भी पूछे गए।

4 of 6
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
पूछताछ में दोनों के चेहरे पर एक दूसरे के राज सामने आने का डर भी झलक रहा था। पुलिस की ओर से तीसरी बार नोटिस किए जाने के बाद विपासना पंचकूला पहुंची। अगर वह इस बार नहीं आती तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती थीं। विपासना से चंडीमंदिर थाने में करीब नौ घंटे तक रहीं। शाम करीब आठ बजे पूछताछ के बाद विपासना को छोड़ दिया। विपासना से पहले अलग जबकि बाद में हनीप्रीत के सामने बिठाकर पूछताछ हुई।
विज्ञापन

5 of 6
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
पूछताछ के दौरान हनीप्रीत की तरह विपासना भी शुरू में हिंसा की घटना से किसी तरह के ताल्लुक से अंजान दिखने की कोशिश करती रही। लेकिन इस दौरान मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस विपासना को दोबारा जांच में शामिल करेगी। इसके लिए डेरे की चेयरपर्सन को सोमवार या इसके बाद किसी दिन पंचकूला, सिरसा या किसी और जिले में जांच में शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honeypreet Insan Arrest
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी पुलिस ने विपासना को पूछताछ के लिए बुलाया था। तब उसने जांच में शामिल न होकर तबीयत खराब होने का मेडिकल भेजा था। बुधवार दोपहर पुलिस टीम और डॉक्टरों का एक पैनल विपासना का मेडिकल करने के लिए डेरा सच्चा सौदा पहुंचा था। जांच के बाद विपासना को अस्थमा की शिकायत मिली थी। इसके बाद विपासना को फिर नोटिस भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें