'महलों की रानी' और राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत को जेल गए 9 दिन हो गए हैं और इतने वक्त में उसकी जो हालत हो गई है, जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
Honeypreet Insan Arrest
सूत्रों के मुताबिक, जब से हनीप्रीत जेल आई है, वह ठीक से खाना नहीं खा रही। जिसके चलते उसका वजन काफी कम हो गया है। वह लगातार माइग्रेन से भी जूझ रही है। हालांकि परिवार से मिलने के बाद वह रिलैक्स है और सेहत में सुधार होने लगा है, लेकिन रौनक गायब है।
विज्ञापन
3 of 6
Honeypreet Insan Arrest
बताया जा रहा है कि हनीप्रीत जेल में गुमसुम रहती है। हर वक्त कुछ सोचती रहती है और बात भी कम करतै है। चेहरे से भी वह बीमार नजर आती है। उसे आराम की जरूरत है, डॉक्टरों ने भी उसे आराम करने की सलाह दी है।
4 of 6
पहली बार हनीप्रीत से मिलने आए मां-बाप और भाई
वीरवार को अंबाला सेंट्रल जेल के मुलाकाती कक्ष में हनीप्रीत ने शीशे के केबिन से जैसे ही अपने भाई-बहन को देखा तो भावुक हो गई और फूट-फट कर रोने लगी। हनीप्रीत को रोते देखकर भाई-बहन ने उसे ढाढस बंधाया और टेंशन न लेने के बात कही। साथ ही मजबूती से हालातों से लड़ने को कहा। उन्होंने उसे जल्द जेल से बाहर निकलवाने का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन
5 of 6
हनीप्रीत की पेशी
वहीं सभी से मिलने के बाद हनीप्रीत कुछ रिलैक्स नजर आई। परिजनों और हनीप्रीत के बीच इंटरकॉम के जरिए बातचीत हुई। करीब 15 मिनट की मुलाकात के बाद परिजन दोबारा आने का आश्वासन देकर चले गए। वीरवार शाम करीब पौने पांच बजे हनीप्रीत के परिजनों में भाई साहिल, भाभी सोनाली, बहन निशु और जीजा संचित बजाज अंबाला सेंट्रल जेल पहुंचे थे।
परिजनों ने हनीप्रीत को कुछ कपड़े भी सौंपे, जिनकी जेल प्रशासन ने पूरी जांच पड़ताल की और फिर हनीप्रीत को दे दिए। जेल प्रशासन ने औपचारिकता पूर्ति करने के बाद हनीप्रीत से मुलाकात कराई। सेंट्रल जेल में हनीप्रीत की मुलाकात शीशे के केबिन में हुई। तिहाड़ की तर्ज पर बने इस केबिन में हनीप्रीत और उसके परिजन एक-दूसरे को देख सकते हैं, लेकिन छू नहीं सकते हैं।