फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंगों के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप

Wed, 04 Mar 2015 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
रंगों का त्योहार करीब है और होली के रंग आपके चेहरे का रंग उड़ा सकते हैं। देखिए, होली के रंग से होने वाले नुकसान। जरूरी है कि आप त्वचा की हिफाजत करें। कोशिश यह करें कि होली का त्योहार हर्बल रंग के संग मनाएं। फिर भी यदि कोई न छूटने वाला रंग लगा देता है तो आपको यह ध्यान देना आवश्यक है कि रंग को ऐसे हटाएं कि आपकी त्वचा खराब न हो।
विज्ञापन

होली के रंगों के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप

2 of 5
अधिकतर रंगों में केमिकल होते हैं। मसलन, लाल रंग में मर्करी, काले रंग में लेड ऑक्साइड और ग्रीन में कापर सल्फेट है। इनमें माइका का प्रयोग ज्यादा किया जाता है। जिससे कांच के छोटे टुकड़े भी होते हैं। यह जितने रंग हैं उसमें अक्सर यह हैवी मेटल्स पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए नुकसानदायी होते हैं।
विज्ञापन

होली के रंगों के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप

3 of 5
जरूरी यह है कि हर्बल कलर से होली खेलें। सिंथेटिक कलर्स का प्रयोग मत करें। कोई रंग लगाए तो आंखें बंद रखें। किसी को त्वचा की बीमारी है तो उसको होली से बचना चाहिए। उनको टी ट्री या फिर लेवेंडर आयल को तीस मिनट तक लगाकर स्नान करना चाहिए। इससे होली के रंग का ज्यादा प्रभाव नहीं होगा।

होली के रंगों के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप

4 of 5
ब्लीच का प्रयोग होली के रंग को हटाने के लिए नहीं करना चाहिए। इससे रसायनिक रंग की वजह से इंफेक्शन का खतरा होता है। ब्लीच के इस्तेमाल से झुर्रियों का खतरा बढ़ जाता है। रंग को त्वचा से हटाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर अरोमा थेरेपी लेनी चाहिए। जास्मीन आयल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के रंगों के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप

5 of 5
होली पर बॉडी के साथ चेहरे और बाल का ख्याल रखें। बॉडी पर एक बैरियर क्रीम जरूर लगाएं। इसमें होली खेलते वक्त ढीले ढाले सूती कपड़ों का प्रयोग करें। कोशिश करें कि बालों पर कोई रंग न डालें। यह रंग बालों का स्कल्प खराब कर सकता है। होली के बाद एकदम से कलर को वाश करना चाहिए। कोशिश करें कि रंग को प्राकृतिक पानी से ही वॉश करें। रंग धोने के दौरान आंख और मुंह बंद रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें