फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोहः खूब उड़ा गुलाल, गोरे-गोरे चेहरे हुए 'लाल'

Mon, 21 Mar 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। इसमें महिलाओं ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को त्यौहार की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

होली मिलन समारोहः खूब उड़ा गुलाल, गोरे-गोरे चेहरे हुए 'लाल'

2 of 5
होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
बिहार परिषद की ओर से सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज में होली मिलन समारोह हुआ। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष उमाशंकर पांडे ने की। बिहार परिषद के महासचिव अमिताभ द्विवेदी और कोषाध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में बीएन गिरि ने भोजपुरी के एक से बढ़कर एक गीत पेश किए।

 
विज्ञापन

होली मिलन समारोहः खूब उड़ा गुलाल, गोरे-गोरे चेहरे हुए 'लाल'

3 of 5
होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-46 के गवर्नमेंट कॉलेज में होली मिलन समारोह हुआ। इस अवसर पर भोजपुरी कार्यक्रम हुआ। एसोसिएशन के प्रवक्ता पंकज यादव ने बताया कि होली मिलन के बाद प्रीति भोज का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एसोसिएशन की स्मारिका का विमोचन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय कुमार व लोगों ने मिलकर किया।

होली मिलन समारोहः खूब उड़ा गुलाल, गोरे-गोरे चेहरे हुए 'लाल'

4 of 5
होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
गढ़वाल भवन सेक्टर-29 में गढ़वाल सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। गढ़वाल सभा के प्रेस सचिव धन सिंह असवाल ने बताया कि इसमें चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। होली मिलन समारोह में उत्तराखंड की संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किए गए। एक-दूसरे को अबीर लगाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली मिलन समारोहः खूब उड़ा गुलाल, गोरे-गोरे चेहरे हुए 'लाल'

5 of 5
होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
रामदरबार स्थित कम्युनिटी सेंटर में राजस्थान बैरवा महासभा की ओर रविवार को होली मिलन समारोह हुआ। अध्यक्षता अध्यक्ष रामलाल ने की। कार्यक्रम में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष मनिंदर सिंह बैंस मुख्य अतिथि रहे। मिथिलांचल विकास सभा की ओर से भी हल्लोमाजरा में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें