फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की सड़कों पर बेखौफ हैं गैंगस्टर्स, इस तरह हिंदू नेता को दागी थी 15 गोलियां

Sun, 05 Nov 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Punjab Murder
30 अक्तूबर को हिंदू नेता विपिन शर्मा को बीच सड़क गोलियों से भून दिया गया था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद से कई बातें सामने आई हैं, देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
देश की अतिसंवेदनशील जेलों में शुमार अमृतसर सेंट्रल जेल में हर रोज कैदियों के बीच जश्न मनता है। इस तरह के जश्न में ऐसे चेहरे शामिल होते हैं, जिनसे जेल में मौजूद बाकी कैदी खौफ खाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अमृतसर - फोटो : SELF
हाल ही में जेल के अंदर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही यहां बंद कैदियों की बेखौफ हरकतें चर्चा में हैं। इसीलिए पिछले दिनों जिले में हुई हिंदू नेता विपन शर्मा की हत्या के मामले की जांच कर रहीं टीमों को भी शक है कि इस वारदात की साजिश भी जेल में ही रची गई होगी। 

4 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
यही वजह है कि चंडीगढ़ और दिल्ली से यहां पहुंचीं जांच टीमें अब हत्याकांड की जड़ें इसी जेल में तलाश रही हैं। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनके मुताबिक घटना के पीछे गैंगस्टर कनेक्शन की बात सामने आने के कारण ही पुलिस को उम्मीद है कि यदि जेल में छापामारी और कुछ कैदियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उनका शक पुख्ता हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
पुलिस सूत्रों की मानें तो सारज सिंह मिंटू गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के जेल जाने के बाद से ही उसका अधिकांश काम संभालता है। जग्गू भगवानपुरिया ने जेल से रंगदारी मांगी थी। मृतक प्रापर्टी डीलर के साथ-साथ अपने दोस्त मोनू भारत नगर के साथ मिलकर लाटरी का काम करता था। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने मोनू से पांच लाख की डिमांड रखी थी। 
विज्ञापन

6 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
 इसी दौरान विपन शर्मा ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बुरा-भला कहते हुए रंगदारी देने से इंकार कर दिया। बदले में जग्गू ने जेल में रहते हुए विपन शर्मा की हत्या करवा दी। यह कहानी कितनी सही है यह तो वक्त बताएगा, लेकिन पुलिस महकमे में इसी थ्योरी पर अब जांच आगे बढ़ रही है। आधिकारिक तौर पर तो कोई भी पुलिस अफसर बोलने के लिए तैयार नहीं है, जबकि चंडीगढ़ व दिल्ली से यहां पहुंचे दो टीमों ने दो दिन से अमृतसर में डेरा डाल रखा है। जेल के अंदर भी यह टीमें राउंड लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
उधर, जेल प्रशासन भले ही सिक्योरिटी दुरुस्त रखने का दावा करता हो, लेकिन जेल के अंदर से वायरल हुई बर्थ डे पार्टी की वीडियो सवाल खड़े करने के लिए काफी हैं। 

जग्गू से हो सकती है पूछताछ
दिन भर यही चर्चा रही कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया व उसके दो साथी बोबी मल्होत्रा व लाडा को अदालत के आदेश पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि पुलिस ने अभी नहीं कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें