इस वीडियो को देख आप अच्छे से अच्छा डांस स्टेप करना भूल जाएंगे। चंडीगढ़ के एलांते मॉल में हिमाचली नाटी डालतीं लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखें
विज्ञापन
2 of 7
himachali dance
इस डांस स्टेप को देख अच्छे से अच्छे डांसर दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। ये लड़कियां हिमाचली नाटी को प्रस्तुत कर रही हैँ। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेसबुक पर इसे दो दिन में 2 लाख 32 हज़ार लोग देख चुके हैँ।
विज्ञापन
3 of 7
himachali dance
नाटी हिमाचल प्रदेश का पारंपरिक लोकनृत्य है। एकसाथ ग्रुप में पारंपरिक लोकधुनों या हिमाचली गानों पर किया जाने वाला यह डांस भले ही हिमाचल से बाहर लोकप्रियता न बटोर पाया हो फिर भी इसका क्रेज बना हुआ है।
4 of 7
himachali dance
चंडीगढ़ के सबसे बड़े एलांते मॉल में हज़ारों लोगों के सामने लड़कियों ने ऐसे - ऐसे स्टेप मारे कि लोग देखते ही रह गए।
विज्ञापन
5 of 7
himachali dance
चंडीगढ़ के Elante Mall में स्टूडेंट्स द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई (फ्लैश मॉब के नाम पर) जिसमें विभिन्न गानों के साथ हिमाचली गानों पर नाटी भी पेश की गई।
विज्ञापन
6 of 7
himachali dance
मॉल के बीचोबीच की जा रही इस नाटी को बहुत से लोगों ने देखा। मॉल में आई हिमाचली कम्यूनिटी के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोगों को भी हिमाचल प्रदेश की नाटी की झलक देखे को मिली। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो की लोग तारीफ कर रहे हैं। फ्लैशमॉब नाटी का ये वीडियो कृतिका परमार ने ही सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला था, जिसके बाद लगातार ये वायरल होता जा रहा है।