सीएम ने कहा कि, मैं यहां वोट मांगने नहीं आया हूं। तभी एक व्यक्ति ने तपाक से कहा कि हाल यही रहे तो अगली बार वोट मांगकर भी देख लेना।
विज्ञापन
2 of 7
सीएम के कार्यक्रम में हाईवोल्टेज हंगामा
मामला हरियाणा के करनाल का है, जहां मौसम में लगातार बढ़ रही तपिश का असर अब लोगों की जीवनशैली में भी दिखने लगा है। पर्यावरण दिवस पर गांव काछवा में आयोजित सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम में गर्मी के कारण हाईवोल्टेज हंगामा हुआ। सीएम से एक संत को मिलाने के लिए लोगों का पारा उबाल खा गया और वे हंगामा करते हुए सीएम के भाषण के बीच में पंडाल से ही उठ खड़े हुए।
विज्ञापन
3 of 7
सीएम के कार्यक्रम में हाईवोल्टेज हंगामा
सीएम ने भीड़ को बैठाने के लिए कहा कि, मैं यहां वोट मांगने नहीं आया हूं, बल्कि आपके ही हक की बात करने आया हूं। इसके बाद, लोगों ने भी इसका कड़ा जवाब दिया, एक ने तपाक से कहा कि हाल यही रहे तो अगली बार वोट मांगकर भी देख लियो। यह हाईवोल्टेज ड्रामा करीब 15 मिनट तक चलता रहा। करनाल विधानसभा के सबसे बड़े गांव काछवा में सोमवार को पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए सीएम पहुंचे थे।
4 of 7
सीएम के कार्यक्रम में हाईवोल्टेज हंगामा
ग्राम सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में तेज गर्मी का असर पूरा दिखा। गांव बहलोलपुर स्थित पाराशर तीर्थ की जमीन पर कब्जे को लेकर संत समाज के कुछ लोग सीएम से मिलने के लिए जैसे ही मंच की ओर बढ़े तो उन्हें सुरक्षा कर्मचारियों ने रोक दिया। बस यहीं से मामला बिगड़ गया और संत और उनके समर्थक उबाल खा गए। बार-बार कोशिश करने पर भी जब सीएम तक नहीं जाने दिया गया तो लोग आपा खो बैठे। मंच से संदेश दे रहे सीएम के भाषण के बीच ही लोगों ने हल्ला शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
सीएम के कार्यक्रम में हाईवोल्टेज हंगामा
इस पर सीएम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, बात नहीं बनी तो ओएसडी अमरेंद्र सिंह व अन्य भाजपा नेता नीचे आकर उनके बात करने पहुंचे, लेकिन संत फिर भी शांत नहीं हुए। भाषण पूरा करने के बाद सीएम उनसे मिलने के लिए पहुंचे तो सीएम भी ताव खा गए उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि, आपने मेरा अपमान किया है, इसकी सजा ये है कि अब मैं आपकी बात यहां नहीं सुनूंगा, इसके लिए चंडीगढ़ आना। इस पर संतों के समर्थक गुस्सा गए उन्होंने जमकर भड़ास निकाली, यहां तक कह दिया कि अगली बार वोट मांग कर देख लियो। समर्थकों की मांग थी कि पाराशर तीर्थ पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, उसे छुड़वाया जाए, लेकिन प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
सीएम के कार्यक्रम में हाईवोल्टेज हंगामा
महिलाएं बोली, जमकर बिक रहा है गांव में नशा
गर्मी के कारण महिलाएं भी खासी गुस्से में दिखी। कार्यक्रम के बाद सीएम को गांव की ही कुछ महिलाओं ने घेर लिया और कहा कि गांव में जमकर नशा बिक रहा है। उन्होंने मांग की कि शराब का ठेका बंद किया जाए, साथ ही स्मैक व अफीम आदि की बिक्री बंद कराई जाए। वहीं, गांव पुंडरक की महिला खिलाड़ियों ने सीएम के सामने अपना दर्द रखा और कहा कि स्टेडियम में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं और न ही बेटियों के लिए शौचालय है।
चकाचक गली में 35 कदम तक सीएम ने चलाया झाड़ू
इससे पहले, सीएम ने गांव काछवा गांव की चकाचक गली में मात्र 35 कदम तक झाड़ू चलाया। हालांकि, इस दौरान कोई सड़क किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं थी। दिखावे के लिए सफाई कर्मचारी भी झाडू और तासला लिये खड़े थे, लेकिन कूड़ा नहीं मिलने के कारण उनके तालसे खाली ही रहे। तेज गर्मी होने के कारण सीएम मात्र 35 तक गली में चले और उन्होंने झाड़ू लगाई। झाड़ू चलाकर सीएम ने स्व्च्छता का संदेश दिया। बता दें कि सीएम के आगमन को लेकर रात को गांव की सभी गलियों को सफाई करा दी गई थी।