फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मात्र दो घंटे 20 मिनट में चंडीगढ़ टू दिल्ली, वो भी ऐसे

Wed, 07 Oct 2015 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
अब लोग मात्र दो घंटे 20 मिनट में ही चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच जाएंगे। बात चौंकाने वाली है, लेकिन यह संभव होगा। जानिए कैसे?
विज्ञापन

अब मात्र दो घंटे 20 मिनट में चंडीगढ़ टू दिल्ली, वो भी ऐसे

2 of 6
दरअसल, रेलवे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन दौड़ा रहा है। इसके लिए रेलवे ने एक सर्वे किया। इसके लिए चंडीगढ़ से छह कोच की ट्रेन शाम 4:30 बजे रवाना की गई। दप्पर से अंबाला के बीच 22 किलोमीटर की दूरी ट्रेन ने मात्र 10.2 मिनट में पूरी की।
विज्ञापन

अब मात्र दो घंटे 20 मिनट में चंडीगढ़ टू दिल्ली, वो भी ऐसे

3 of 6
ट्रायल कमीशन रेलवे सेफ्टी अधिकारी आरके कर्दम के नेतृत्व में किया गया। दप्पर-अंबाला ट्रैक अन्य लाइन के मुकाबले 4 इंच ऊंचा और चौड़ा है। इसे बनाने में तकरीबन 4 वर्ष का समय लगा और इसके लिए विभाग ने तकरीबन 22 करोड़  रुपए खर्च किए।

अब मात्र दो घंटे 20 मिनट में चंडीगढ़ टू दिल्ली, वो भी ऐसे

4 of 6
रेलवे ने दप्पर और चंडीगढ़ के बीच 22 किलोमीटर का ट्रैक बनाने का प्रोजेक्ट पास कर दिया है। इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रैक का कार्य 2016 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अब मात्र दो घंटे 20 मिनट में चंडीगढ़ टू दिल्ली, वो भी ऐसे

5 of 6
बता दें कि चंडीगढ़ से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी जो दिल्ली तक पहुंचने में 3.30 घंटे लगाती है, वहीं अब 2.20 घंटे में पहुंचाएगी। अभी तक यह ट्रेन चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच 80 व 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। लेकिन एक महीने बाद यह ट्रेन 110 किमी की स्पीड से पटरी पर दौड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मात्र दो घंटे 20 मिनट में चंडीगढ़ टू दिल्ली, वो भी ऐसे

6 of 6
अंबाला मंडल के डीआएम दिनेश कुमार ने बताया कि फिलहाल ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। लेकिन यह कितना मजबूत है, इसके लिए ट्रैक पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन को दौड़ाकर देखा गया है। अब एक महीने बाद ट्रेनों की स्पीड में बढ़ोतरी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें