टैगोर थिएटर में आज तक आपने इतनी भीड़ नहीं देखी होगी, जितनी रविवार को गुत्थी और सुनील पॉल को देखने पहुंची। देखिए
विज्ञापन
2 of 6
गुत्थी और सुनील पॉल को देखने उमड़ी दर्शकों की जबरदस्त भीड़
जसपाल भट्टी ह्यूमर शो फेस्टिवल के आखिरी दिन दर्शकों का हूजूम उमड़ पड़ा। आलम यह रहा कि टैगोर थिएटर में अंदर एंट्री करने के लिए दर्शकाें को ‘नाकाें चने चबाने पड़े’। रविवार को छुट्टी के कारण हर कोई टैगोर थिएटर की और पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 6
गुत्थी और सुनील पॉल को देखने उमड़ी दर्शकों की जबरदस्त भीड़
शो में लाफ्टर चैलेंजर के पहले विजेता और मशहूर कॉमेडियन सुनील पॉल के साथ कपिल के कॉमेडी शो में डॉ. मशहूर गुलाटी और गुत्थी का रोल निभाने वाले सुनील ग्र्रोवर ने जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी ने भी स्टेज पर प्रस्तुति दी।
4 of 6
गुत्थी और सुनील पॉल को देखने उमड़ी दर्शकों की जबरदस्त भीड़
कॉमेडी के दीवानों का उमड़ा सैलाब
कॉमेडी के दो धुरंधराें को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक शाम 5 बजे ही लाइनाें में लगे हुए थे, जबकि कार्यक्रम 6.30 बजे से शुरू होना था। टैगोर थिएटर के अंदर जाने और पहले सीट पाने के लिए लोगों के बीच प्रतिस्पर्द्धा जैसा माहौल दिखाई दिया। इसी दौरान गेट खुलने के साथ ही भीड़ में हुई धक्का मुक्की में कई लोग गिर गए तो वहीं हॉल में रखे कुछ गमले टूट गए। साथ ही अंदर की ओर एंट्री की जगह पर लगे शीशे के गेट के निचले हिस्से में क्रैक भी आ गया।
विज्ञापन
5 of 6
गुत्थी और सुनील पॉल को देखने उमड़ी दर्शकों की जबरदस्त भीड़
वहीं जब हॉल फुल हो गया तो लकड़ी का गेट अंदर से बंद कर दिया गया। लोगाें में इस शो के लिए इतनी दीवानगी दिखी कि दर्शक गेट में लगी कुड़ी को भी तोड़ कर अंदर घुस गए। अंदर का माहौल भी देखने लायक रहा। पूरा हॉल फुल था, कई लोग खड़े होकर देखने को मजबूर रहे। इतना ही नहीं कुछ लोग तो स्टेज पर भी चढ़ कर बैठ गए, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से उठा दिया।