जिसे चाहा सपनों में, जिसे मांगा दुआओं में वो जब मिले तो ऐसे मिले कि चुभने लगे निगाहों में किसी शायर की ये पंक्तियां इस बारिश पर सटीक बैठतीं है। दो दिन पहले तक गर्मी-उमस से त्रस्त लोग बारिश की दुआ मांग रहे थे। बारिश हुई तो रुकने का नाम नहीं ले रही। देखिए, कैसे है हालात?
विज्ञापन
'बेरहम' बारिशः इसे सिटी ब्यूटीफुल नहीं, वाटरफुल कहिए जनाब
2 of 8
बात यहां चंडीगढ़ की है। दो दिन से हो रही झमाझम बारिश ने सारे शहर में जलथल कर दिया है। सिटी ब्यूटीफुल अब सिटी तो है, मगर वाटरफुल हो गई है। सड़कें, गलियां सब पानी से लबालब भरे नजर आए।
विज्ञापन
'बेरहम' बारिशः इसे सिटी ब्यूटीफुल नहीं, वाटरफुल कहिए जनाब
3 of 8
शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। सड़कें, गलियां सब पानी से लबालब भरे नजर आए। जगह-जगह बारिश का पानी भरने से कुछ समय के लिए शहर ठहर सा गया। यहां तक कि नगर निगम कार्यालय की पार्किंग भी जलमग्न हो गई।
'बेरहम' बारिशः इसे सिटी ब्यूटीफुल नहीं, वाटरफुल कहिए जनाब
4 of 8
शाम को सरकारी कार्यालयों से छुट्टी होने के बाद मध्य मार्ग के साथ पिकाडली, मनीमाजरा चौक और ट्रिब्यून चौक पर जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों जाम में फंसने के कारण लोगों की हालत खराब हुई पड़ी थी।
विज्ञापन
'बेरहम' बारिशः इसे सिटी ब्यूटीफुल नहीं, वाटरफुल कहिए जनाब
5 of 8
सेक्टर-22 के आरोमा लाइट प्वाइंट और सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक पर भी लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क पर इतना पानी भरा था कि कार के अंदर तक पानी घुस रहा था। सेक्टर-35 के पिकाडली चौक पर भी पानी भर गया, जबकि सेक्टर-23 में कई सरकारी मकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
'बेरहम' बारिशः इसे सिटी ब्यूटीफुल नहीं, वाटरफुल कहिए जनाब
6 of 8
बारिश से पहले नगर निगम ने शहर की करीब 30 हजार गलियों की साफ सफाई पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया था। पहली बारिश ने निगम के दावों की पोल खोल दी। शहर की ऐसी कोई गली नहीं थी, जिसमें कि बारिश का पानी भरा न नजर आ रहा हो।
विज्ञापन
'बेरहम' बारिशः इसे सिटी ब्यूटीफुल नहीं, वाटरफुल कहिए जनाब
7 of 8
बारिश है तो क्या डयूटी तो देनी है: चंडीगढ़ में बारिश के दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी डयूटी पर तैनात दिखाई दिया।