फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: एक दिन में बरसा इतना पानी, लगा जैसे सड़कों पर समंदर उतर आया हो....

Tue, 22 Aug 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
भारी बारिश
दो तीन घंटे की बारिश में ही इतना पानी बरस गया, लगा जैसे सड़कों पर समंदर उतर आया हो। तस्वीरों में देखिए हालत, पहले कभी देखी नहीं होगी ऐसी।
विज्ञापन

2 of 8
भारी बारिश
ट्राइसिटी में सोमवार सुबह जबरदस्त बारिश हुई। सड़कों पर इतना पानी भर गया कि बाढ़ जैसी हालत हो गई। कई लोगों के घरों में पानी भर गया। सवेरे सवेरे काम को निकले लोग गाड़ियों को धक्का मारते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 8
भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली 8.30 बजे से 11.30 बजे तक 112 एमएम बारिश हुई। वहीं अगले दो दिनों में दोबारा फिर से ऐसी ही बारिश की संभावना है।

4 of 8
भारी बारिश
लेकिन सोमवार हुई बारिश से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रही। सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

5 of 8
भारी बारिश
मध्य मार्ग, रेलवे लाइट प्वाइंट, हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट जैसे स्थानों पर ट्रैफिक बेहद धीमा रहा। कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी करना पड़ा। मोहाली, जीरकपुर, डेराबस्सी में लोग कई घंटे जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

6 of 8
भारी बारिश
लोगों को एयरपोर्ट रोड, मोहाली फेज- 7, 9, 10, 11 और 3बी1 व 3बी2 में गुजरना पड़ा। अगर हालातों पर नजर डाली जाए तो ड्रेन सिस्टम और प्रशासन के दावों, व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है।
विज्ञापन

7 of 8
भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में दक्षिणी सेक्टरों और मोहाली की तरफ ज्यादा बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में भी 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगस्त में दूसरी बार सबसे ज्यादा बारिश हुई है।
विज्ञापन

8 of 8
भारी बारिश
3 अगस्त 2004 को 241.6 एमएम बारिश हुई थी। यह ऑल टाइम रिकार्ड है। उसके बाद 16 अगस्त 2011 को 75 एमएम बारिश हुई थी। वहीं आज 21 अगस्त में को सबसे ज्यादा 112 एसएस बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें