फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है गर्मी, देखिए लू से बचने के लिए क्या-क्या करें?

Mon, 05 Jun 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Heat Wave
गर्मी और लू से इन दिनों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को हो रही है। ऐसे में बचने के क्या उपाय है, हम आपको बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 10
उमस भरी गर्मी ने किया बेचैन - फोटो : अमर उजाला
इस मौसम में किडनी और लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीजों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। तेज धूप की वजह से पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे गुर्दे की पथरी होने की आशंका भी बढ़ जाती है। अधिक तापमान और शरीर में पानी की कमी से अंगों के फेल होने का भी खतरा रहता है। आंखों में कंजेक्टिवाइटिस का भी डर रहता है।
विज्ञापन

3 of 10
गर्मी से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला
वेंकटेश्वर अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट की सीनियर कंसलटेंट डॉ. चारु गोयल सचदेवा ने बताया कि अधिक गर्मी से शरीर में तापमान को नियंत्रित करने वाले सिस्टम के फेल होने का खतरा रहता है। गर्मी से किडनी, लिवर और हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। शरीर में पानी की कमी होने से यूरिन कम मात्रा में निकलता है और यूरिन का रंग भी पीला होने लगता है। इसकी वजह से गुर्दे की पथरी होने का खतरा रहता है। हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए भी इतनी गर्मी खतरनाक होती है।

4 of 10
गर्मी के कारण मुंह छिपाकर चलती युवतियां।
दिल्ली नगर निगम स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत डॉ. अजय कुमार ने बताया कि यदि तुरंत इलाज न मिले, तो हीट स्ट्रोक यानी लू जानलेवा हो सकती है। हीट स्ट्रोक या लू लगना एक गंभीर स्थिति है। तेज धूप में अधिक देर तक सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहने से शरीर का तापक्रम बढ़ जाता है। यदि शरीर का तापक्रम 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकता है, जिसमें शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों के प्रभावित होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

5 of 10
झुलसा रही गर्म हवा - फोटो : अमर उजाला
दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस भल्ला ने बताया कि उमस और तेज धूप की वजह से आंखों में कंजेक्टिवाइटिस का गंभीर खतरा रहता है। इस मौसम में आंखों को धूप और तेज रोशनी चुभती है। इसे फोटो फोबिया कहते हैं। कंजेक्टिवाइटिस पीड़ित मरीज को आंखों की सफाई करने के लिए पानी में साफ रूई डालकर उसे उबालने के बाद जब पानी गुनगुना हो जाए, तब उसमें थोड़ा बोरिक पाउडर घोलकर आंखों को साफ करना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 10
hot weather in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
हीट स्ट्रोक में कारगर
कच्चा प्याज  
हीट स्ट्रोक में सबसे कारगर और असरदार घरेलू इलाज है प्याज। आयुर्वेद में यह सबसे ज्यादा आजमाया हुआ नुस्खा है। कच्चे प्याज के रस को कान के नीचे और छाती पर लगाने से शरीर का तापमान कम होता है। कच्चे प्याज के जूस में जीरा पाउडर और शहद डालकर पीना भी काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

7 of 10
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
कच्चे आम का जूस      
कच्चे आम का जूस लू से बचाव में बेहद कारगर है। कच्चे आम को उबालकर या पकाकर उसमें पानी के साथ गुड़, सौंफ, पुदीना और जीरा मिलाकर पीएं। आम का जूस शरीर के तापमान को कम करता है और ठंडक पहुंचाता है। कच्चे आम का लेप भी शरीर पर लगाना कारगर होता है।

8 of 10
गर्मी में पानी पीकर प्यास बुझाता एक युवक।
इमली और गुड़ का देसी कोल्ड ड्रिंक      
इमली में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक होती है। गर्मी में यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करता है। इमली को पूरी तरह मथकर पानी में गुड़ के साथ घोलकर पीना चाहिए। इसके सेवन से गर्मी सिर पर नहीं चढ़ती।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
नींबू-पानी      
नींबू-पानी भी बेहद कारगर है। नींबू में विटामिन सी और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो हमें हीट स्ट्रोक से बचाते हैं। इसके सेवन से ताजगी भी आती है। इसके अलावा नारियल पानी और लस्सी का भी सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

10 of 10
फाइल फोटो
लू लगने के शुरुआती लक्षण      
तेज सिरदर्द, सांस तेजी से लेना, दिल की धड़कन तेज होना, त्वचा लाल हो जाना, चक्कर आना, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना जैसे लक्षण दिखने लगें, तो समझ जाइए कि यह हीट स्ट्रोक या लू का असर है। तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें