फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्चः क्यों मोटा होता जाता है शरीर, चौंका देंगी 5 वजहें

Mon, 07 Sep 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। महिला हो या पुरुष सभी मोटापे से परेशान हैं। लेकिन ये होता क्यों है, जानिए 5 कारण। चौंक जाएंगे। रिपोर्टः आशीष वर्मा
विज्ञापन

रिसर्चः क्यों मोटा होता जाता है शरीर, चौंका देंगी 5 वजहें

2 of 8
आईसीएमआर-आईएनडीआईएबी-3 की रिसर्च में सामने आया है कि 60 फीसदी महिलाएं बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करती हैं। डेली डाइट में शुगर और जंक फूड की मात्रा काफी बढ़ गई है। इससे मोटापा बढ़ता है।
विज्ञापन

रिसर्चः क्यों मोटा होता जाता है शरीर, चौंका देंगी 5 वजहें

3 of 8
स्टडी में पता चला कि मोटापा बढ़ने की प्रमुख वजह जंक फूड और शुगर की मात्रा ज्यादा लेना है। इसके अलावा टेलीविजन देखते वक्त खाना खाना, वीकेंड में बाहर खाने का कल्चर बढ़ना, एनर्जी युक्त ज्यादा खाना खाना, फिजिकल एक्सरसाइज न करना है।

रिसर्चः क्यों मोटा होता जाता है शरीर, चौंका देंगी 5 वजहें

4 of 8
स्टडी के मुताबिक चंडीगढ़ के लोगों में मोटापा सबसे ज्यादा पाया गया है। चंडीगढ़ में करीब 31.3 प्रतिशत लोग मोटापे से पीड़ित हैं। चंडीगढ़ में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मोटापा ज्यादा है। विशेषज्ञों का मानना है कि मोटापा बढ़ने से प्री डायबिटीज, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन का रिस्क फैक्टर बढ़ेगा। चंडीगढ़ के अलावा स्टडी में झारखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

रिसर्चः क्यों मोटा होता जाता है शरीर, चौंका देंगी 5 वजहें

5 of 8
इस स्टडी का मकसद भारत में बढ़ रहे मोटापे को जानना था। चंडीगढ़ में शहरी इलाकों से कुल 880 लोगों को शामिल किया गया, जबकि ग्रामीण इलाके में 2336 लोगों को। सिटी ब्यूटीफुल के 31 प्रतिशत लोग मोटापे से पीड़ित ग्रामीणों के मुकाबले शहरी इसकी चपेट में ज्यादा हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मोटापा ज्यादा है।
विज्ञापन

रिसर्चः क्यों मोटा होता जाता है शरीर, चौंका देंगी 5 वजहें

6 of 8
स्टडी के मुताबिक, सबसे ज्यादा मोटापा 55-64 की उम्र की महिलाओं में देखा गया, जो 65 प्रतिशत के करीब है, जबकि इस उम्र के पुरुषों में मोटापे का प्रतिशत करीब 40-45 प्रतिशत पाया गया है। उन लोगों की संख्या अधिक पाई गई है, जिनके पेट पर चर्बी है। पेट की चर्बी वालों का शहर में अनुपात में 46.6 प्रतिशत मिला है, जबकि सामान्य मोटापा, जिसमें पेट की चर्बी शामिल नहीं होती, उनकी संख्या करीब 40.3 प्रतिशत है।
विज्ञापन

रिसर्चः क्यों मोटा होता जाता है शरीर, चौंका देंगी 5 वजहें

7 of 8
ग्रामीण और शहरी इलाकों के मोटापे को भी अलग-अलग देखा गया है। इसमें गांवों के मुकाबले शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों में मोटापा अधिक मिला है। चंडीगढ़ में ओवरवेट की संख्या भी अधिक पाई गई है। इनकी संख्या चंडीगढ़ में 18.9, तमिलनाडु में 16.5, झारखंड में 13.1 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 13.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन

रिसर्चः क्यों मोटा होता जाता है शरीर, चौंका देंगी 5 वजहें

8 of 8
चंडीगढ़ पीजीआई में इंडोक्रोनोलाजी डिपार्टमेंट एचओडी प्रोफेसर अनिल भंसाली कहते हैं कि हालांकि स्टडी में यह नहीं बताया गया कि लोग शुगर की मात्रा कितनी ले रहे हैं। इतना तय है कि ये एक खतरे की घंटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें