फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से परेशान रहते हैं, ये फल-सब्जियां खाएं और सर्दी को दूर भगाएं

Sun, 27 Nov 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
फल और सब्जियां
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन इसमें कई लोग काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में जरूरी है, ऐसे आहार का सेवन जो आपको हेल्दी और चुस्त-दुरुस्त रखे।
विज्ञापन

2 of 11
अमरूद
अमरूद : सर्दियों में अमरूद का अपना एक महत्व है। इसमें पोटाशियम, विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर होता है। इसमें संतरे के मुकाबले चार गुना विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। फाइबर की मात्रा होने के कारण ये पेट को साफ करता है। विटामिन बी-6 और मैग्नीशियम होने के कारण ब्लड सर्कुलेशन मेंटेन रहता है। विटामिन ए होने के कारण आंखों की रोशनी के लिए रामबाण का काम करता है।
विज्ञापन

3 of 11
संतरा
संतरा : अक्सर कहा जाता है कि एक संतरा रोजाना खाने से एंटी बायोटिक दवाएं खाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें भी विटामिन सी, ए, विटामिन बी-6, कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा होती है, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है। इसके रोजाना सेवन से जुकाम और सर्दी जैसी बीमारियां दूर रहती हैं।

4 of 11
लाल अंगूर
लाल अंगूर: लाल अंगूर में भी भरपूर विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसमें पोटाशियम और कैल्शियम की मात्रा भी काफी अधिक होती है। इसके खाने से कब्ज, थकान और पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। अंगूर के रस से माइग्रेन में काफी राहत मिलती है। अंगूर के लगातार सेवन से हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।
विज्ञापन

5 of 11
कीवी
कीवी: इसमें भी विटामिन सी, पोटाशियम और कॉपर की मात्रा काफी अधिक रहती है। इसके सेवन से शरीर गर्म रहता है। इससे सर्दी भी नहीं लगेगी। ये भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी की मात्रा भी काफी अधिक होती है।
विज्ञापन

6 of 11
गाजर
गाजर: इसमें विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट और मिनरल्स काफी मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से आंखों की रोशनी, त्वचा में चमक बरकरार रहती है। कैल्शियम की मात्रा होने से हड्डियों की दिक्कत दूर होती है। एनीमिया से बचाता है। कोलेस्ट्राल के स्तर को मेंटेन करता है। गाजर की ओवरडाइट नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 11
मूली
मूली: इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, गंधक, आयोडीन व लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इसमें सोडियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन व मैग्नीशियम भी होता है। मूली में विटामिन ए भी होता है। ये ब्लड प्रेशर मेंटेन करता है। चेहरे की लालिमा बढ़ती है। मूली के पत्तों में भी काफी विटामिन होता है। इसकी भी सब्जियां बना सकते हैं।

8 of 11
शकरकंद
शकरकंद: इसे ऊर्जा का खजाना कहते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके खाने से होमोसिस्टीन नामक अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। इसका स्तर बढ़ने से बीमारियां बढ़ती हैं। आयरन की कमी दूर होती है। ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। किडनी को भी स्वस्थ्य बनाता है।

9 of 11
पालक
पालक: इसमें विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में है, जो शरीर के मेटाबोलिक सिस्टम को मेंटेन करने में मददगार साबित होती है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 और फोलिक एसिड भी पाया जाता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। फाइबर होने के कारण कब्ज के इलाज में सबसे अचूक मानी जाती है। दांतों और आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। पालक का जूस पीने से त्वचा निखरती है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

10 of 11
मैथी
मैथी: कोलेस्ट्राल के स्तर को मेंटेन करने में मदद मिलती है। ग्लेक्टोमेनन नामक तत्व होने के कारण हार्ट को हेल्दी बनाए रखता है। फाइबर और एंटीआक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत होता है। इससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं। इसके खाने या बालों में पीसकर लगाने से बालों में चमक बनी रहती है और काले भी रहते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
बथुआ
बथुआ: इसमें विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन, पोटोशियम, मैग्नीशियम, जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है। यह खून को साफ करने में मदद करता है। पथरी को रोकने में मदद करता है। इसका सेवन सब्जी और रायता के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन मौसमी फल और सब्जियों को संतुलित मात्रा में खाएं। बैलेंस डाइट रखने से स्वास्थ्य पर प्रभावी असर पड़ेगा। इन सब्जियों और फलों का आप सर्दी में खूब अच्छी तरह से लुत्फ उठा सकेंगे।
- राशी, सीनियर डाइटीशियन पीजीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें