फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार दिए गए करोड़पति मां-बेटे का 'भूतहा' घर, तस्वीरें

Fri, 15 May 2015 07:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
1 of 7
खुले पड़े दरवाजे, कुंडों में चाबी लगे लटकते ताले, कमरे में बिखरा पड़ा सामान और आंगन में दौड़ते कुत्ते। ये हालात हैं उस करोड़पति मां-बेटा के घर के, जिन्हें दो दिन पहले गोलियों से छलनी कर दिया गया। रिपोर्ट एवं फोटोः जितेंद्र सहारण
विज्ञापन

मार दिए गए करोड़पति मां-बेटे का 'भूतहा' घर, तस्वीरें

2 of 7
मामला 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का है। संदीप और उसकी मां गुड्डी इस सुनसान 'भूतहा' से लगते घर में रहते थे। इसी घर में उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया संदीप अपनी मां गुड्डी के साथ इस घर को आबाद करने में लगा था, लेकिन नसीब में कुछ और ही लिखा था।
विज्ञापन

मार दिए गए करोड़पति मां-बेटे का 'भूतहा' घर, तस्वीरें

3 of 7
पिछले साल सात जून को प्रॉपर्टी के विवाद में पहलवान की दूसरी पत्नी रामप्यारी के बेटे मंजीत को टिब्बादानाशेर के एक मकान में गोली मारी गई थी। हत्या का आरोप संदीप उर्फ बोरी पर लगा था। अब संदीप और उसकी मां की हत्या भी ठीक इसी अंदाज में की गई है।

मार दिए गए करोड़पति मां-बेटे का 'भूतहा' घर, तस्वीरें

4 of 7
मामले में चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर सत्यबाला, उसकी बहन सब इंस्पेक्टर राजबाला, भाई कांस्टेबल दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में चौथी नामजद आरोपी महिला दर्शना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन

मार दिए गए करोड़पति मां-बेटे का 'भूतहा' घर, तस्वीरें

5 of 7
ग्रामीणों ने खूनी मंजर अपनी आंखों से देखा था। वर्दी वाली महिला भी तीनों बदमाशों के साथ मुंह पर नकाब बांधे हुई थी। तीनों के पास गन थी। वारदात करने के लिए वे घर के बाहर पहले से ही घात लगाए बैठे थे। घटना दोपहर एक बजे की थी।
विज्ञापन

मार दिए गए करोड़पति मां-बेटे का 'भूतहा' घर, तस्वीरें

6 of 7
गांववालों का कहना है कि आरोपियों ने गुड्डी को सात गोलियां मारी थीं। अगर संदीप का पांव चारदीवारी पर खींची कांटेदार तार में नहीं उलझता तो संदीप मौके से भाग जाता और उसकी जान बच जाती। किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। छत से तो वह कूद गया, मगर दीवार नहीं फांद पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार दिए गए करोड़पति मां-बेटे का 'भूतहा' घर, तस्वीरें

7 of 7
गांववालों का कहना है कि पूरा मोहल्ला वारदात अपनी आंखों से देख रहा था किसी ने दोनों को बचाने की जहमत नहीं उठाई। मां-बेटा की गांव में 100 एकड़ जमीन है, लेकिन दोनों को चिता के लिए भी कुछ गज जमीन नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें