फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोजः अनार के छिलके से बने बिस्किट, रस्क और केक, कैंसर को भी देंगे मात!, जानें कई फायदे

Tue, 10 Sep 2019 04:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
अनार खाने के बाद अक्सर लोग छिलके फेंक देते हैं। लेकिन ये खबर पढ़कर शायद आप ऐसा न करें। अब अनार के छिलके से रस्क, बिस्किट और केक तैयार हो रहे हैं। चौंकिए मत ये खोज अपने ही देश में हुई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
अनार के छिलके से तैयार बिस्किट - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के हिसार में हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एचएयू) है। यहां के होम साइंस कॉलेज की शोधार्थी ने वेस्ट टू वेल्थ प्रोडक्ट तैयार किए हैं। इस प्रोडक्ट को बनाने में अनार के छिलकों का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसे आमतौर पर लोग कचरे में फेंक देते हैं। शोधार्थी नेहा ने वेस्ट टू वेल्थ प्रोडक्ट के अंतर्गत बिस्किट, रस्क और केक बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Pomegranate - फोटो : अमर उजाला
इनमें उसने गेहूं का आटा, बाजरे का आटा व चने के आटे का इस्तेमाल किया है। नेहा के मुताबिक यह प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं। नेहा ने होम साइंस कॉलेज से पीएचडी की है। पीएचडी के दौरान उन्होंने अपना रिसर्च टॉपिक वेस्ट टू वेल्थ प्रोडक्ट को चुना और इस पर अपनी रिसर्च की। नेहा ने डॉ. वीनू सांगवान की गाइडेंस में अपनी रिसर्च पूरी की।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
काफी पोषक तत्व होते हैं अनार के छिलके में...
नेहा के मुताबिक हम अनार के छिलके को फेंक देते हैं, जबकि इसमें काफी पोषक तत्व होते हैं। इसमें काफी फाइबर होता है, जो हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो ऑक्सीकरण प्रक्रिया के दौरान हमारे शरीर में पनपने वाले नुकसानदायक उत्पादों को नष्ट करता है और हमें दिल की बीमारियों व कैंसर आदि से बचाता है। एंटी ऑक्सीडेंट हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंट इंफलेमेंट्री के गुण भी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं। अनार के छिलकों के इतने फायदे को देखते हुए उसने इनका इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट में किया।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
बाजरा और चने ने और बढ़ाई पौष्टिकता
नेहा ने बताया कि बाजार में मिलने वाले बिस्किट, केक व रस्क में सिर्फ गेहूं ही मिलेगा, जबकि उसने वैल्यू एडीशन के लिए इनमें बाजरे और चने के आटे का भी इस्तेमाल किया है, जिनसे उसके प्रोडक्ट में पौष्टिक तत्वों की मात्रा और ज्यादा बढ़ गई। नेहा के मुताबिक बाजरे में काफी आयरन होता है, जो खून की कमी को दूर करता है। साथ में कुपोषण को भी दूर करता है। बाजरे में फाइबर भी होता है। यह एनर्जी का भी अच्छा स्रोत है। वहीं चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल व फाइबर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर
डॉ. वीनू सांगवान के मुताबिक जल्द ही इन प्रोडक्ट को एचएयू मार्ट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हमें उम्मीद है कि लोगों को यह प्रोडक्ट काफी पसंद आएंगे। क्योंकि बाजार में मिल रहे प्रोडक्ट के मुकाबले यह प्रोडक्ट सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।

शोधार्थी नेहा ने जो प्रोडक्ट तैयार किए हैं, वह लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर तैयार किए हैं। 
-डॉ. बिमला ढांडा, डीन, होम साइंस कॉलेज, एचएयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें