सिंगर ममता शर्मा को मारने वाले का सुराग लग ही गया और वो बहुत जल्दी दुनिया के सामने होगा। वहीं कातिल के बारे में जानकर बेटे और पति के होश उड़ जाएंगे।
2 of 10
Haryana Murder
दरअसल हरियाणा में रोहतक के कलानौर की भजन गायिका ममता शर्मा की हत्या उसके नजदीकी कलाकार ने गर्दन में तेजधार हथियार से चार बार वार करके की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि ममता की बात-बात पर टोकाटाकी से तंग आकर कलाकार ने कार के अंदर ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस शनिवार को मामले का खुलासा कर सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
3 of 10
Haryana Murder
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गायिका ममता पिछले काफी समय से एक नजदीकी कलाकार के साथ अधिकतर कार्यक्रम में जाती थी। कलाकार अन्य महिला कलाकारों से भी बातचीत करता था। आरोपी कलाकार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ममता उसे बात-बात पर टोकती थी। कई बार मना करने पर वह नहीं मानी। उसने तंग आकर ममता की हत्या कर दी।
4 of 10
Haryana Murder
हालांकि पुलिस ने देर रात तक आरोपी कलाकार की गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि नहीं की। कार के अंदर खून होने के कारण उसे एक नहर पर जाकर धोया। आरोपी प्रेमनगर के एक दोस्त की कार किराये पर लेकर गया था। इसी कार में वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गायिका उसकी मां बहन के बारे में भी बुरा भला कहती थी।
5 of 10
Haryana Murder
गुमराह करने के लिए रची मनगढंत कहानी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मनगढंत कहानी रची थी। जब पुलिस ने उस पर दबाव डालकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। ममता का अपहरण होने के बाद आरोपी ने पुलिस को दिये बयान में बताया था कि 14 जनवरी को वह सुबह साढ़े 8 बजे ममता उसके साथ कार में सवार होकर घर से निकली थी। ममता को गोहाना स्थित गोशाला में एक कार्यक्रम में शामिल होना था।
विज्ञापन
6 of 10
Haryana Murder
आरोपी का कहना था कि रास्ते में लाहली गांव के पास एक कार अचानक सामने आ गई। कार से दो युवक उतरे थे। इस पर ममता ने आरोपी से कहा था कि दोनों के साथ उसका लेन देन का कोई मामला है। इसके बाद वह दोनों युवकों की गाड़ी में बैठ गई थी। ममता ने आरोपी से कहा था कि एक घंटे बाद रोहतक के पुराने बस स्टैंड पर मिलना, जहां से गोहाना स्थित गोशाला में होने वाले कार्यक्रम में जाना है। इसके बाद ममता का कोई सुराग नहीं लगा।
7 of 10
Haryana Murder
मोहित से छह बार और कुल 12 लोगों से हुई मोबाइल पर बात
पुलिस ने जब गायिका के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें सामने आया कि अपहरण से पहले ममता की मोबाइल पर 12 लोगों से बात हुई थी। इनमें सबसे ज्यादा छह बार आरोपी कलाकार से बात हुई। कॉल डिटेल सामने आने के बाद ही पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया था। जांच में पता चला कि आमतौर पर भी आरोपी और ममता के बीच मोबाइल पर एक दिन में आठ से दस बार बात होती थी। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए उन अन्य लोगों की पहचान कर पूछताछ कर रही है जिन्होंने अपहरण से पहले ममता से उसके मोबाइल पर बात की थी।
8 of 10
Haryana Murder
सोनीपत से भी हत्या के तार, रोहतक के दो घरों को भी खंगाला
ममता हत्याकांड के तार सोनीपत से भी जुड़े है। कलानौर पुलिस हिरासत में लिये साथी कलाकार को अपने साथ लेकर शुक्रवार रात को सोनीपत पहुंची। यहां पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि केस से जुड़ा एक व्यक्ति सोनीपत का रहने वाला है। वह भी ममता की भजन मंडली का सदस्य है। इसके अलावा पुलिस ने ममता के रोहतक स्थित न्यू जनता कॉलोनी और हिसार बाइपास पर बने मकान में भी जाकर जांच पड़ताल की है। इन दोनों मकानों में किरायेदार रहते है।
9 of 10
Haryana Murder
24 से 48 घंटे के बीच हुई हत्या
हत्यारे ने ममता शर्मा के गले पर चार बार तेजधार हथियार से वार किया। गले पर चार सेंटीमीटर गहरा व दो सेंटीमीटर चौड़ा घाव मिला है। ऐसे में हथियार की भयावहता भी साफ नजर आ रही है। इस तेजधार हथियार के वार से ट्रैकिया (सांस की नली) कट गई। इसके साथ से जाती करोटिन आर्टरी (खून सप्लाई करने वाली नस) भी बुरी तरह कट फट गई। घाव से तेज रक्तस्राव व सांस लेने में दिक्कत के कारण कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। यही गायिका की मौत की वजह रही। उससे दुष्कर्म या किसी तरह के संघर्ष की पुष्टि नहीं हुई है। शरीर पर कहीं भी कोई स्ट्रगल मार्क्स (संघर्ष के निशान) नहीं मिले हैं। ऐसे में किसी अनजान के बजाय विश्वसनीय के वारदात को अंजाम देने से इनकार नहीं किया जा सकता।
ममता की कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अपहरण से पहले उसकी करीब बारह लोगों से मोबाइल पर बात हुई थी। इनमें छह बार मोहित से बात हुई थी। आमतौर पर ममता की दिन में मोहित से दस से 12 बार मोबाइल पर बात होती थी। - एसआई राजेंद्र सिंह, एसएचओ कलानौर थाना