फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर पाकिस्तान की फायरिंग में एक और सपूत शहीद, बैकग्राउंड देखिए

Tue, 22 Nov 2016 09:07 AM IST
ओम प्रकाश तिवारी/अमर उजाला, सांपला(झज्जर)
विज्ञापन
1 of 5
राजौरी में हरियाणा का हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद
देश का एक और वीर सपूत बार्डर पर पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गया। वे भी हरियाणा के थे। देखिए उनका बैकग्राउंड।
विज्ञापन

2 of 5
राजौरी में हरियाणा का हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद
बीएसएफ ने बताया कि 40 वर्षीय राय सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के गांव खेड़ी सांपला के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और मां हैं। बड़े भाई बीएसएफ से रिटायर अधिकारी हैं। उनका पार्थिव शरीर शाम तक गांव पहुंच सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
राजौरी में हरियाणा का हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने रविवार रात बॉर्डर पर हेवी फायरिंग की। इसमें बीएसएफ का एक हेड कान्स्टेबल शहीद हो गया और तीन जवान जख्मी हो गए हैं। पिछले 24 घंटे से भी कम वक्त में पाकिस्तानी रेंजर्स ने तीसरी बार क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग की। भारत की तरफ से भी इसका माकूल जवाब दिया गया।

4 of 5
राजौरी में हरियाणा का हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद
बीएसएफ अफसर के मुताबिक, शहीद हुए बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल का नाम राय सिंह है। वे रविवार रात को हुई फायरिंग में बुरी तरह जख्मी हुए थे। वहीं, एक और जवान की हालत गंभीर है। इससे पहले, शनिवार सुबह एलओसी पर नौशेरा और फिर दोपहर में सुंदेरबानी सेक्टर में फायरिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजौरी में हरियाणा का हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान अब तक 290 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है। इसमें अब तक 26 लोगों की मौत हुई है। 14 भारतीय जवान शहीद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें