फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए बेटियों ने रो-रोकर लिखा लेटर, पढ़कर हिल जाएंगे PM मोदी

Fri, 26 May 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
बेटियों ने रो-रोकर लिखा लेटर, पढ़कर हिल जाएंगे PM मोदी
मोदी सरकार को तीन साल हो गए हैं, लेकिन देश में बेटियों के हालात जानकर प्रधानमंत्री हिल जाएंगे। पढ़िए रो-रोकर लिखा गया ये दर्द भरा लेटर आंखें नम हो जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 8
rewari school
दरअसल, हरियाणा में 10वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर हंगामा हो रहा है। स्कूली छात्राएं अपना हक पाने के लिए सड़कों पर उतर आईं है। दसवीं के परीक्षा परिणाम में पहले पास और बाद में फेल दिखाए जाने पर दो दिनों तक सुनवाई नहीं होने पर बुधवार सुबह धरना दिया। बाद में अध्यापकों ने नाम काटने की धमकी दी तो छुट्टी के बाद शहर के पिहोवा चौक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

3 of 8
भूख हड़ताल पर बैठी लड़कियों की हालत खराब
धरने पर बैठे ही बेटियों ने रोते हुए पीएम मोदी को लेटर लिखा। रोते हुए बेटियों ने कहा, हैलो पीएम सर, आपको हमारा नमस्कार। आपकी बेटियों को फेल कर दिया गया है। वैसे तो आप बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात कहते हैं, लेकिन उन्हें जानबूझ कर फेल कर दिया गया है। टीचर कहते हैं कि रि-चेकिंग के फार्म भर दो, लेकिन जिन बच्चों के माता पिता 1500 रुपए प्रति माह कमाते हैं वे बच्चे कैसे रि-चेकिंग का फार्म भरेंगे।

4 of 8
भूख हड़ताल पर बैठी लड़कियों की हालत खराब
एक बेटी ने रोते हुए कहा कि हमारी कोई नहीं सुन रहा, मोदी सर अब आप भी सुन लिजिए। घर वाले शादी करने की बात कह रहे हैं। पास न हुए तो घर वाले शादी कर देंगे, फिर हम कैसे पढ़ पाएंगी। हमारा रिजल्ट खराब हो सकता है, मगर हम फेल नहीं हो सकतीं। सोनिया का कहना था कि मेरे पापा को पैरालाइज हुआ है। मां दूसरों के घर झाड़ू पोंछा करती हैं। छुट्टी के दिन मैं भी पोंछा मारने जाती हूं।
विज्ञापन

5 of 8
rewari school
नवप्रीत का कहना था कि सर... मेरी मां आटा चक्की चलाते हुए पढ़ा रही है। मैं फेल हो गई तो...आगे कौन पढ़ाएगा। इस तरह से बेटियों की आंखों से आंसू निकल आए। कई बेटियों ने रोते हुए कहा कि उनका परिणाम खराब आया है। वे फेल नहीं हो सकतीं। अब मैं फेल हो गई हूं तो आगे कौन बेटियों को पढ़ाएगा। इस तरह चौक पर बेटियां जाम लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद करती रहीं।
विज्ञापन

6 of 8
भूख हड़ताल पर बैठी लड़कियों की हालत खराब
शिक्षा मंत्री व शिक्षा बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। इन बेटियों ने अपनी साइकिल आड़े-तिरछे खड़ा करके चौक को ब्लॉक कर दिया। दोपहरी में जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। बेटियों की बात सुनकर काफी संख्या में लोग उनके साथ हो लिए। सूचना मिलते ही एसएचओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर डीईओ निर्मल तनेजा व डिप्टी डीईओ शमशेर सिरोही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 8
प्रदर्शन
डीईओ ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि जिस भी छात्रा को अपने परिणाम पर शंका है, वह शिकायत दे। वह सुबह स्कूल में पहुंच कर शिकायत प्राप्त करेंगे और बिना किसी फीस के उनकी रि-चेकिंग करवाई जाएगी। बेटियों को अधिकारियों पर यकीन नहीं था। बेटियों ने कहा कि उन्हें लिखित में दो कि उनकी समस्या का समाधान होगा। मुश्किल से किसी तरह समझा-बुझाकर वे सड़क से हटने पर राजी हुईं।
विज्ञापन

8 of 8
haryana result
जाम लगा रही चंदाना गेट निवासी मुस्कान ने बताया कि चार बजे परीक्षा परिणाम आया उसमें 350 नंबर आए। सात बजे रिजल्ट आया तो उसे मैथ अंग्रेजी में फेल कर दिया गया। ज्योति ने बताया पहले उसके 348 नंबर थे, बाद में उसे मैथ साइंस में फेल कर दिया। सीमा ने बताया कि उसके 320 अंक थे। बाद में मैथ, साइंस अंग्रेजी में फेल कर दिया। स्कूल के अनुसार, 10वीं में 249 बच्चों ने पेपर दिया था। इसमें से मात्र 72 बच्चे ही पास हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें