पुलिस में भर्ती होने के लिए नियम बदल गए हैं। अगर रिक्रूट होने के लिए आवेदन कर हैं तो नए नियमों के बारे में यहां जान लिजिए।
विज्ञापन
बदल गए हैं नियम, पुलिस में भर्ती को आवेदन से पहले यहां देखें
2 of 9
हरियाणा सरकार ने पुलिस भर्ती में पारदर्शी प्रक्रिया लागू करने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस नियम को संशोधित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। अब प्रदेश में पुलिस भर्ती की जिम्मेदारी राज्य का कर्मचारी चयन आयोग निभाएगा। राज्य में पुलिस भर्ती बोर्ड पहले ही खत्म किया जा चुका है।
विज्ञापन
बदल गए हैं नियम, पुलिस में भर्ती को आवेदन से पहले यहां देखें
3 of 9
संशोधन के अनुसार सामान्य वर्ग में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 172 सेमी. कद, जबकि आरक्षित श्रेणियों के पात्र उम्मीदवारों के लिए नवीनतम आरक्षण नीति के अनुसार 169 सेमी. कम से कम शारीरिक मानक तय किया गया है। इसी प्रकार बिना फुलाये छाती में 83 सेमी. और फुलाकर 87 सेमी. सामान्य वर्ग के लिए के अलावा आरक्षित श्रेणियों के लिए 81 सेमी. बिना फुलाए और 85 सेमी. फुलाकर तय की गई है। महिला उम्मीदवारों के मामले में सामान्य वर्ग के लिए 160 सेटी. जबकि आरक्षित श्रेणियों के लिए 157 सेमी कद तय किया गया है।
बदल गए हैं नियम, पुलिस में भर्ती को आवेदन से पहले यहां देखें
4 of 9
सभी पात्र उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा, जो अधिकतम 15 अंकों की होगी। इसमें शारीरिक दक्षता व सहनशीलता को जांचा जाएगा, जिसमें पुरुष उम्मीदवार में टेस्ट दूरी पांच किमी. और पूरा करने का समय 25 मिनट होगा। महिला उम्मीदवार की टेस्ट दूरी 2.5 किमी. और पूरा करने का समय 15 मिनट होगा।
विज्ञापन
बदल गए हैं नियम, पुलिस में भर्ती को आवेदन से पहले यहां देखें
5 of 9
ज्ञान परीक्षा की प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापतौल परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को वस्तुनिष्ठ, एकाधिक पसंद वाले प्रश्नों व नाकारात्मक मूल्यांकन के साथ कुल 60 अंक की ज्ञान परीक्षा से गुजरना होगा। ज्ञान परीक्षा में वस्तुनिष्ठ किस्म के 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 0.60 अंक का होगा। अवधि 90 मिनट होगी। परीक्षा सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए एक साथ आयोजित की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.15 अंक की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
बदल गए हैं नियम, पुलिस में भर्ती को आवेदन से पहले यहां देखें
6 of 9
सभी उम्मीदवारों की सूची को उनके श्रेणी अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा व ज्ञान परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के योग अनुसार तैयार किया जाएगा। ऐसे सभी उम्मीदवार, जिनके प्राप्तांक कम से कम 5 व अधिक होंगे, उन सभी को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
बदल गए हैं नियम, पुलिस में भर्ती को आवेदन से पहले यहां देखें
7 of 9
साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व परीक्षा के लिए उन सभी उम्मीदवारों, जिन्होंने शारीरिक मापतौल परीक्षा को अधिकतम तीन बार और (शारीरिक दक्षता परीक्षा+ज्ञान परीक्षा+शारीरिक मापतोल परीक्षा) के संयुक्त प्राप्त अंक के योग के आधार पर बुलाया जाएगा।
बदल गए हैं नियम, पुलिस में भर्ती को आवेदन से पहले यहां देखें
8 of 9
यह है नई भर्ती प्रक्रिया- सिपाही के पद और उपनिरीक्षक के पद के कुल खाली पदों में से 50 प्रतिशत (स्थायी व अस्थायी) को सीधी भर्ती द्वारा भरा जाएगा। बशर्तें सीधी भर्ती द्वारा भरी जाने वाली कुल रिक्तियों में तीन प्रतिशत उत्कृष्ट खिलाड़ियों की भर्ती द्वारा भरी जाएंगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सहायता के लिए समय-समय पर मनोवैज्ञानिक डाक्टर तकनीकी विशेषज्ञों व विषय विशेषज्ञों के रूप में एक या एक से अधिक विशेषज्ञों की सेवा ले सकते हैं।
बदल गए हैं नियम, पुलिस में भर्ती को आवेदन से पहले यहां देखें
9 of 9
आयोग को चयन प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए कंप्यूटर आधारित एक प्रबंधन सूचना प्रणाली अपनानी होगी, जिसमें वह आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने, प्रक्रिया करने, पूरी भर्ती प्रक्रिया में चयन व चयनित सूची बनाने के लिए जिम्मेदार होगा।