फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7000 पुलिस पदों पर बंपर भर्तियां होने वाली हैं, नए नियम देखिए और तैयारी कीजिए

Sun, 23 Apr 2017 09:24 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए गोल्डन चांस। 7000 पदों पर बंपर भर्ती होनी हैं तो देखिए नए नियम और अभी से तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

2 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी डॉ. केपी सिंह ने अमर उजाला से बात करते हुए जानकारी दी कि हरियाणा पुलिस में खाली पड़े 14000 पदों पर अगले साल तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। चयनित 6000 पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग के बाद अक्तूबर में ड्यूटी पर तैनात कर दिया जाएगा, जबकि अगले सप्ताह तक करीब 7000 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल होगा।
विज्ञापन

3 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी ने बताया कि खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगले वर्ष तक खाली पदों पर भर्तियां पूरी हो जाएंगी। इसके लिए दूसरे चरण में करीब 7000 पदों के लिए आवेदन मंगवाए जाएंगे, ताकि छह महीने की ट्रेनिंग के बाद उन्हें भी साल के अंत तक पुलिस बल में शामिल कर लिया जाए। एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि इस बार लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट होगा।

4 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
नशे का सेवन करने वालों की पहचान के लिए डोप टेस्ट के बारे में कहा कि इस संबंध में बाद में निर्णय लिया जाएगा। हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन करने वालों में 80 फीसदी ग्रेजुएट हैं, जबकि 40 फीसदी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों को सॉफ्ट स्किल सहित दूसरे तरह के अन्य प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। नियुक्ति प्रक्रिया में गुणात्मक बढ़ोतरी हुई है।      
विज्ञापन

5 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने भर्ती के नियम बदले हैं। नए नियमों को मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। जानकारी देते हुए हरियाणा के गृह सचिव रामनिवास ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पहले फिजिकल टेस्ट में मारामारी रहती थी। आवेदक फिजिकल प्रदर्शन बढ़ाने के लिए ड्रग लेते थे। इससे कुरुक्षेत्र में कई घटनाएं भी हुई और चार-पांच अभ्यर्थियों के साथ ओवर डोज की वजह से हादसे भी हुए।
विज्ञापन

6 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
इसे मद्देनजर रखते हुए निर्णय लिया गया है कि फिजिकल अब रिटन टेस्ट के बाद होगा। पुरुषों के लिए 25 मिनट में 5 किलोमीटर की जगह अब 11 मिनट में 2.5 किमी की दौड़ होगी। महिला उम्मीदवारों को 5 मिनट में एक किमी और भूतपूर्व सैनिकों को 4 मिनट में एक किमी की दूरी तय करनी होगी। महिलाओं के लिए पहले ढाई किलोमीटर की दौड़ होती थी, अब यह दौड़ एक किलोमीटर की होगी और जिसे 6 मिनट में पूरा करना होगा। 
विज्ञापन

7 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
भूतपूर्व सैनिकों को एक किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी। पहले लिखित परीक्षा का फायदा यह होगा कि सफल उम्मीदवारों को ही फिजिकल से गुजरना पड़ेगा। पहले 12वीं स्तर की 80 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों का ही फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा।  साक्षात्कार 12 नंबर का होगा। इंस्पेक्टर पद पर पहले बीस प्रतिशत सीधी भर्ती और 80 प्रतिशत पद प्रमोशन से भरे जाते थे।
विज्ञापन

8 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
हाइट में भी किया बदलाव
श्रेणी------------पुराना--------नया
पुरुष सामान्य----172 cm----170 cm
पुरुष आरक्षित---169 cm-----168 cm
महिला सामान्य---160 cm-----158 cm
महिला आरक्षित---157cm------156 cm
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें