फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीग: आमने-सामने 5 बहनें, लाखों में लगी बोली

Sat, 12 Dec 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
बात हो रही है, हरियाणा के भिवानी जिले के गांव बलाली की फोगट सिस्टर्स की। इनमें से दो बहनें ही एक टीम में हैं और बाकी सभी अलग-अलग टीम में। गीता फौगाट, बबीता फौगाट, विनेष फौगाट, रितू फौगाट और प्रियंका फौगाट दुनिया को हरियाणा की छोरियों और उनका जज्बा दिखाने को बेताब हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीग: आमने-सामने 5 बहनें, लाखों में लगी बोली

2 of 5
खास बात यह है कि ये एक-दूसरे के खिलाफ दम दिखाएंगी। प्रो रेसलिंग लीग में सिर्फ गीता और प्रियंका ही पंजाब की टीम से लड़ेंगी। अन्य तीन बहनों में से उत्तरप्रदेश की ओर से बबीता फौगाट, दिल्ली की ओर से विनेष फौगाट और मुंबई की ओर से रितू फौगाट खेलेंगी।
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीग: आमने-सामने 5 बहनें, लाखों में लगी बोली

3 of 5
प्रो रेसलिंग में इनका विश्व स्तर के खिलाड़ियों से मुकाबला होगा। पांचों बहनों में से बबीता फौगाट सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। 53 किलोग्राम भार वर्ग में खेलने वाली बबीता को उत्तरप्रदेश की टीम ने 34 लाख रुपए में अनुबंधित किया है।

प्रो रेसलिंग लीग: आमने-सामने 5 बहनें, लाखों में लगी बोली

4 of 5
वहीं 58 किलोग्राम भारवर्ग में गीता को 33 लाख रुपए, 48 किलोग्राम भारवर्ग में विनेश को 29.70 लाख रुपए, 48 किलोग्राम भारवर्ग में रितू को 14.10 लाख रुपए, 53 किलोग्राम भारवर्ग में प्रियंका को 7 लाख रुपए में अनुबंधित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीग: आमने-सामने 5 बहनें, लाखों में लगी बोली

5 of 5
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता और विनेश के पिता महाबीर फौगाट के जीवन संघर्ष को लेकर आमिर खान ने दंगल मूवी बनाई है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए एक पिता ने किस तरह अपने ही घर और समाज के लोगों के साथ संघर्ष किया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें