फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की पैरोल पर बड़ा खुलासा, न 'बाबा' को पता, न गृह मंत्री को, जेल मंत्री ने कही बड़ी बात

Sat, 07 Nov 2020 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
गृह मंत्री अनिल विज, राम रहीम, जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा सरकार ने साध्वियों के यौन शोषण के मामले में रोहतक के सुनारिया जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे बाबा राम रहीम को एक दिन का पैरोल दिया है। पैरोल और बाबा को जेल से बाहर निकाले जाने की जानकारी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को भी नहीं लगी। यह बात अलग है कि बाबा की सुरक्षा के लिए जो पुलिस भेजी गई थी, वह गृह मंत्री के अधीन आती है। वहीं जेल मंत्री कहना है कि राम रहीम को जेल नियमों के अनुसार ही पैरोल दी गई है। पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी...
विज्ञापन

2 of 7
राम रहीम सिंह (फाइल फोटो)
बाबा ने यह पैरोल बाबा को अपनी बीमार मां को देखने के लिए मांगा था। इससे पहले भी जेल से बाहर आने के लिए बाबा ने कई बार आवेदन किया था लेकिन सरकार ने पैरोल देने से इनकार कर दिया। इस बार बाबा को गुपचुप तरीके से पैरेाल देकर उसकी बीमार मां से मिलवाया गया था। सूत्रों के मुताबिक 24 अक्तूबर को यह मुलाकात करवाई गई है।  
विज्ञापन

3 of 7
गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
रोहतक पुलिस को भी इसकी जानकारी तब मिली जब उनके पास चंडीगढ़ से फोन गया कि ऐसे-ऐसे तत्काल कार्रवाई करनी है। बाबा की सुरक्षा के लिए पुलिस की तीन टुकड़ियां भेजी गई थीं, जिनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे। जिस अधिकारी की अगुवाई में यह टुकड़ियां भेजी गई थीं सिर्फ उक्त अधिकारी के पास ही एक फोन था। जिसके माध्यम से सरकार के पास सारी सूचना पहुंच रही थी।

4 of 7
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
सुबह करीब सात बजे बाबा को जेल से निकाला गया और करीब चार बजे बाबा की यह वापसी हो गई। इस दौरान सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए थे। बाबा राम रहीम को भी तय समय पर यह जानकारी दी गई थी कि उसे बाहर निकाला जा रहा है। जब वह अचानक अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा तो वहां भी करीब दो घंटे ही वह अपनी मां से मिल सका।
विज्ञापन

5 of 7
गुरमीत राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
बाबा के पैरोल की जानकारी बाबा को नहीं
राजनैतिक गलियारों में बाबा के नाम से मशहूर अनिल विज को भी बाबा की पैरोल की जानकारी नहीं थी। जबकि गृह मंत्री होने के नाते विज को यह जानकारी भी नहीं दी गई कि पुलिस सुरक्षा में राम रहीम को गुरुग्राम ले जाया जा रहा है। अनिल विज को भी यह जानकारी आज ही मिली कि रोहतक पुलिस की सुरक्षा में बाबा को उसकी बीमार मां से मिलवाने ले जाया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
राम रहीम। - फोटो : फाइल फोटो
सूत्रों के मुताबिक बाबा को एक पैरोल मिलने के बाद आगे भी पैरोल का रास्ता साफ हो गया है। जेल से जिस तरह से फरलो मिलती है, उसमें भी बाबा समर्थकों को यह कहना आसान हो जाएगा कि एक पैरोल में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई है, अब आगे भी पैरोल दी जाए। बहरहाल यह सरकार के ऊपर है कि आगे पैरोल दी जाएगी या नहीं, क्योंकि बाबा की गिरफ्तारी के समय जो बवाल मचा था वह कम नहीं था। पुलिस की गोली से पंचकूला में कई लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रणजीत सिंह चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो
बाबा का प्रभाव पंजाब तक
डेरामुखी का प्रभाव पंजाब तक है। पंजाब में भी बाबा के बड़ी तादात में अनुयायी हैं। पंजाब में दो साल बाद चुनाव भी हैं। बाबा के माध्यम से बड़ा वोट बैंक सरकारों से जुड़ा है। इसके अलावा हरियाणा की सात से आठ सीटों पर भी बाबा का प्रभाव था। अब जेल जाने के बाद प्रभाव कितना रह गया है यह कहना मुश्किल है।

बाबा को जेल के नियमों के अनुसार ही पैरोल दी गई थी। राम रहीम को कड़ी सुरक्षा में उसकी मां से मिलवाया गया था। - रणजीत सिंह चौटाला, जेल मंत्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें