फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गृहमंत्री अनिल विज के सामने फूट-फूटकर रोने लगी महिलाएं, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Sat, 11 Jan 2020 09:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री अनिल विज के सामने उस समय लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हंगामा हो गया, जब विज एजेंडे में शामिल 14 शिकायतों से आगे अव्यवस्था के चलते पब्लिक की शिकायत नहीं सुने सके। सैकड़ों लोगों की शिकायत बिना सुने लेने के बाद जब विज बाहर जाने लगे तो फरियाद लेकर आईं कई महिलाएं रोने लगीं। विज ने अव्यवस्था के लिए न केवल एसपी को खरी खोटी सुनाई, बल्कि हिदायत दी कि इस तरह की आगे अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। डीसी को कहा कि सभी लोगों की शिकायत एक रजिस्टर में दर्ज करें। साथ ही संबंधित व्यक्ति को बताएं कि उनकी जांच कौन सा विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
अगले माह जब वे आएंगे, तक संबंधित विभाग के अधिकारी से जवाब मांगेंगे। इससे पहले विज ने फर्जी शपथपत्र के आरोप की जांच न करने पर जिम्मेदार पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही महम विधायक बलराज कुंडू की पीजीआईएमएस और शहरी निकाय विभाग को जांच के आदेश दिए। गृहमंत्री अनिल विज अपनी कार्यशैली व इंसाफ के तरीके से दबंग अंदाज रखते हैं। ऐसे में शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में 14 एजेंडे शामिल किए गए थे, लेकिन सैकड़ों लोग न्याय की उम्मीद में मीटिंग के अंदर 12 बजे से पहले ही पहुंच गए। करीब एक बजे पहुंचे गृहमंत्री ने सबसे पहले एजेंडे में शामिल शिकायतें सुनीं और उनका निपटारा किया। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
ईपीएफ जमा न कराने पर बोले विज- डायरेक्टर साहब आपकी कमेटी गठित होती रहेगी, पहले एफआईआर कराओ
पीजीआईएमएस में निजी एजेंसी के माध्यम से कर्मचारियों ने लिखित शिकायत दी थी कि संबंधित एजेंसी न केवल उनको 12 हजार की जगह 9 हजार न्यूनतम वेतन देती है, बल्कि ईपीएफ भी जमा नहीं करवाया जा रहा है। मीटिंग में आए पीजीआईएमएस के डायरेक्टर रोहताश यादव ने गृहमंत्री अनिल विज को बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। इसके लिए कमेटी गठित की है। विज ने कहा कि, आप अपनी कमेटी गठित करते रहें। पहले निजी एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाओ। अगली मीटिंग में रिपोर्ट दें। 
 

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
एमडीयू के खेल विभाग की चयन प्रक्रिया की होगी जांच
बेसवाल की खिलाड़ी पायल ने कमेटी को शिकायत दी थी कि टीम का चयन करते समय भेदभाव किया जाता है। न ही उनको पूरी डाइट मिलती है। कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए जाते हैं। एमडीयू के खेल निदेशक देवेंद्र ढुल ने मीटिंग में मंत्री को बताया कि ऐसा नहीं है, जो टीम गठित की गई वह मेडल लेकर आई है। विज ने कहा कि, बड़े शर्म की बात है कि खिलाड़ियों को जिला कष्ट निवारण कमेटी की मीटिंग में आना पड़ रहा है। विज ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया, जो एमडीयू के खेल विभाग की चयन प्रक्रिया की रिपोर्ट अगली मीटिंग में देगी। 

ओमैक्स सिटी की बैंक गारंटी लेकर सुविधाएं दे नगर निगम 
लंबे समय से चल रहा ओमेक्स सिटी का विवाद शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में भी गूंजा। ओमैक्स सिटी के निवासियों ने कहा कि, बिल्डर उनको सुविधाएं नहीं दे रहा। विज ने इस संबंध में नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। अधिकारियों ने कहा कि, बिल्डर लोगों से सुविधाओं के नाम पर राशि ले सकता है। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इस पर मीटिंग में हंगामा हो गया। महम विधायक ने कहा कि वह भी ओमैक्स सिटी के निवासी हैं। अधिकारी बिल्डर को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। विज ने मामले को लेकर डीसी को कमेटी गठित करकर यह बताने की हिदायत दी कि कैसे ओमैक्स सिटी को निगम में शामिल किया जाए। साथ ही बिल्डर की बैंक गारंटी राशि से लोगों को सुविधाएं दी जाएं। अगली मीटिंग में पूरी रिपोर्ट मांगी है। वहीं, ओमैक्स सिटी निवासी मदन सिंह ने शिकायत दी थी कि बिजली निगम उनसे ज्यादा दर पर बिजली बिल वसूल रहा है। जब एक्सईएन से विज ने जवाब मांगा तो उसने कहा कि शिकायतकर्ता अपने रिश्तेदार के घर रहता है। विज ने बिजली निगम के अधिकारी को हड़काया। क्या कोई रिश्तेदार के घर रहता है तो उसको सुविधाएं नहीं देंगे। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
डेयरी कांप्लेक्स में सुविधाएं क्यों नहीं, एक माह में रिपोर्ट दें
जवाहर नगर के एक युवक ने शिकायत दी थी कि डेयरी के कारण एरिया में गंदगी रहती है। निगम के अधिकारियों ने कहा कि अब वहां सफाई हो गई है। शिकायतकर्ता संतुष्ट है। इस पर कांग्रेस विधायक बीबी बतरा ने कहा कि, डेयरी तो पहले भी थी। अभी ज्यादा परेशानियां आ रही हैं। इस पर विज ने निगम के अधिकारियों से कहा कन्हेली रोड स्थित डेयरी कांप्लैक्स में सुविधाएं क्यों नहीं दी गई हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई, जिसकी अध्यक्षता एडीसी करेंगे। जबकि जिला कष्ट निवारण समित के सदस्य मनीष शर्मा व जयसिंह लाकड़ा भी जांच टीम में शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम गांव में जाकर जांच करो, जांच में बैंक मैनेजर दोषी मिला तो छोडूंगा नहीं 
लाहली गांव की महिलाओं ने शिकायत दी थी कि सर्व हरियाणा कर्मचारी बैंक लाहली उनको डेयरियों के लिए लोन नहीं दे रहा है। कह रहा है कि पशु बांधने के लिए उनके पास जमीन नहीं है, जबकि बैंक ने ऐसे दूसरे लोगों को भी लोन दिया है। उन्होंने जब मैनेजर से पूछा तो उन्होंने कहा कि किसी का मैंने कर्जा नहीं बरता है। इसकी उनके पास रिकार्डिंग है। इस पर विज बोले, अभी दीजिए, कार्रवाई की जाएगी। महिला ने स्पीकर से लगाकर मीटिंग में मंत्री को रिकार्डिंग सुनाई, लेकिन कर्जा लेकर नहीं बरत रखा। की बात कहने का आरोप सही नहीं मिला। विज ने एसडीएम को हिदायत दी कि गांव में जाकर जांच करें। अगर दूसरे किसी ऐसे व्यक्ति को लोन दिया मिला तो मैं मैनेजर को छोडूंगा नहीं। 

8 of 9
Anil vij - फोटो : अमर उजाला
एसई से बोले विज- एजेंडा पढ़कर नहीं आए क्या 
लाखनमाजरा के ग्रामीणों ने विज को बताया कि गली में गंदा पानी खड़ा रहता है लेकिन कोई अधिकारी नहीं सुन रहा है। इस पर विज ने पीडब्ल्यूडी के एसई से जवाब मांगा। एसई ने कहा कि, यह मामला उनके विभाग का नहीं है। इसी बीच महम विधायक कुंडू ने कहा कि, यह उनके हलके का मामला है। पीडब्ल्यूडी की बीएंडआर शाखा के नाले की वजह से दिक्कत आई है। दोनों विभागों को मिलकर समाधान निकालना होगा। इस पर विज ने एसई से पूछा, क्या आपको पता नहीं था कि आज जिला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में अनिल विज आएगा। अगर पता होता तो एजेंडा पढ़कर आते। आगे ऐसा नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
विज शिकायतकर्ता को बोले- आपको तो कोर्ट का भी डर नहीं क्या
विनय नगर के एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि निगम ने गैर कानूनी तरीके से उखाड़ दी। अब बनाया नहीं जा रहा है। निगम ने जवाब दिया कि नियमों के तहत गली बनाई गई है। शिकायतकर्ता अदालत में गया था, जहां केस हार गया। इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि, चाहे मैं केस हार गया, लेकिन मेरी शिकायत सही है। इस विज बोले, आप तो कोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं। आपको डर नहीं लगता क्या। इस पर शिकायतकर्ता बोला, मेरे तथ्य सही हैं, जो होगा देखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें