एम.एस.जी. खेल स्टेडियम में चल रही ‘तिरंगा रूमाल छू लीग के छठे दिन पर हरियाणा सरकार के खेल मंत्री अनिल विज ने टूर्नामेंट में शिरकत की। खेल मंत्री के साथ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इसां ने भी खेल का लुफ्त उठाया। इस मौके पर अनिल विज ने राम-रहीम के स्टेडियम को 50 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन
पर्सनल फंड से 50 लाख की राशि देने का किया फैसला
2 of 6
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
विज ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा MSG स्टेडियम खेलों को बढ़ावा दे रहा है। आगे भी खेलों को बढ़ावा मिलता रहे इसलिए उन्होने अपने पर्सनल फंड से 50 लाख की राशि देने का फैसला किया है। बता दें कि अनिल विज ने शनिवार को डेरा की ओर से आयोजित तिरंगा छू लीग कार्यकर्म में डेरा प्रमुख की मौजूदगी में यह घोषणा की।
विज्ञापन
'ये 50 लाख तो मैंने अपने फंड से दिये हैं, इसका मालिक मैं था'
3 of 6
Ram rahim with Anil Vij
- फोटो : Amar ujala
उन्होंने कहा, 'ये 50 लाख तो मैंने अपने फंड से दिये हैं, इसका मालिक मैं था।' मंत्री ने बताया, 'हम इस सत्र में बिल पास कर एक स्पॉर्ट्स काउंसिल का गठन करेंगे। यह काउंसिल प्रदेश भर में कई स्तरों पर खेल की योजनाओं को संचालित करेगी। इससे हर एक स्तर पर खेल प्रदर्शन पर ध्यान दिया जाएगा। हर बच्चे को 1500 रुपये स्टाइपेंड देंगे हर महीने। और कोच को डेढ़ लाख की तनख्वाह देंगे।'
अमित शाह से लेकर सुषमा तक ले चुके है आर्शीवाद
4 of 6
डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम
- फोटो : Bureau
डेरा सच्चा सौदा हरियाणा में बहुत शक्तिशाली संगठन के तौर पर जाना जाता है। इसके प्रमुख गुरमीत राम-रहीम पर कोर्ट में कई मामले चल रहे हैं। राम-रहीम ने पिछले चुनाव में बीजेपी का समर्थन किया था। डेरा का समर्थन लेने के लिए खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने बाबा राम रहीम से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
यह है रूमाल छू प्रतियोगिता
5 of 6
यह है रूमाल छू प्रतियोगिता
- फोटो : Amar ujala
रूमाल छू प्रतियोगिता में 32 गुणा 12 मीटर का मैदान होता है। मैदान के बीच में दो फुट त्रिजा वाले घेरे में रूमाल रखा होता है। दोनों टीमों के 9-9 खिलाड़ी होते हैं जो आमने सामने समान दूरी पर होते हैं और उनके ठीक बीच में घेरे में रूमाल पड़ा होता है। रेफरी द्वारा खिलाड़ियों का नंबर पुकारे जाने पर दोनों टीमों के एक समान नंबर की जर्सी वाले खिलाड़ी दौड़ कर रूमाल को उठाकर अपने पाले में लाने का प्रयास करते हैं।
खिलाड़ी एक-दूसरे को रोकने का प्रयास करते हैं, साथ ही यह भी प्रयास रहता है कि बिना खिलाड़ी के टच हुए रूमाल अपने पाले में लाया जाए। जो खिलाड़ी बिना टच हुए अपने पाले में रूमाल ले जाता है, उसे तीन अंक मिलते हैं और जो खिलाड़ी टच होने के बावजूद रूमाल ले जाता है, उसे एक अंक दिया जाता है। वहीं जो खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ी को रोकने में सफल रहता है, उसके खाते में एक अंक जुड़ जाता है।