उत्तर प्रदेश के बाद यहां भी मनचलों और मजनुओं की खैर नहीं है। एंटी रोमियो अभियान शुरु हो चुका है, देखिए किस तरह कालेजों के बाहर पकड़े युवकों से कराया गया उठक-बैठक...
विज्ञापन
2 of 9
सड़क पर आई मनचलों की शामत
योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर हरियाणा में ऑपरेशन दुर्गा अभियान की शुरूआत कर दी गई है। जिसका जिम्मा सीएम फ्लाईंग स्क्वायड को सौंपा गया है। रोहतक जिले में सीएम फलाईंग स्क्वायड रेलवे स्टेशन, वैश्य कालेज, सीटी थाना क्षेत्र सहित विभिन्न जगहों पर यह अभियान चलाया।
विज्ञापन
3 of 9
एंटी रोमियो की राह पर 'ऑपरेशन दुर्गा'
कुरुक्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के आदेश पर बुधवार को एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। इस अभियान का तगड़ा असर तब दिखा जब महिला कालेज के सामने पकड़ में आए एक नवयुवक ने पुलिस महकमे में अपनी ऊंची पहुंच का हवाला दिया और पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।
4 of 9
एंटी रोमियो की राह पर 'ऑपरेशन दुर्गा' शुरु
- फोटो : File Photo
अभियान के दौरान कुरुक्षेत्र सलारपुर रोड पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने महर्षि दयाननंद महिला कालेज के निकट 7 युवकों को पकड़ा उनकी उठक-बैठक कराई। बताया गया है कि पुलिस ने बुधवार को कुरुक्षेत्र के कई महिला शिक्षण केंद्रों के आसपास एंटी रोमियो अभियान चलाया। एसपी के आदेश पर इस अभियान का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक नुपूर बिश्नोई कर रही हैं, जबकि उनकी टीम में महिला थाना की प्रभारी उप निरीक्षक दलीप कौर व पुलिस के अन्य मुलाजिम शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 9
सड़क पर आई मनचलों की शामत
चरखी दादरी में छुट्टी के समय शिक्षण संस्थाओं के बाहर खड़े होना मनचलों को बुधवार दोपहर भारी पड़ गया। सीएम फ्लाइंग ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से एंटी रोमिया अभियान चलाकर दस मनचलों को काबू कर लिया। इस दौरान टीम ने इनकी चार बाइक भी जब्त कर उनके चालान किए। इन मनचलों को पुलिस कर्मचारी थाने ले आए और बाद में अभिभावकों के थाने आने पर ही इन्हें छोड़ा गया। इस अभियान से युवाओं में हड़कंप मचा रहा तो वहीं, स्कूली छात्राएं व दुकानदार इस कार्रवाई से बेहद खुश नजर आए। इस दौरान पुलिस टीम से बदतमीजी करने वाले युवाओं को भी पुलिस कर्मचारियों ने बीच बाजार सबक सिखाया।
विज्ञापन
6 of 9
सड़क पर आई मनचलों की शामत
सीएम फ्लाइंग बुधवार दोपहर करीब एक बजे दादरी पहुंची। इसके बाद टीम प्रशासन के अधिकारियों के साथ सबसे पहले कॉलेज रोड पर पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने छात्राओं से छेड़छाड़ और उन पर फब्तियां कस रहे युवाओं को पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद यह टीम वैश्य गर्ल्स स्कूल के सामने पहुंची। यहां पर उन्होंने चार बाइक पर सवार करीब दस युवाओं को दबोच लिया।
विज्ञापन
7 of 9
सड़क पर आई मनचलों की शामत
शहर में पहली दफा चले इस अभियान को छात्राओं और अभिभावकों ने काफी सरहा। पुलिस कर्मचारी इन युवाओं को थाने ले आए और उनके अभिभावकों को मामले से अवगत करवाया गया। इसपर अभिभावक सिटी थाने पहुंचे और मिन्नतें व माफी मांगकर इन्हें छुड़वाया। इससे पहले कुछ युवा तो पुलिस कर्मचारियों से उलझ भी पड़े।
8 of 9
सड़क पर आई मनचलों की शामत
फतेहाबाद मे गुप्तचर विभाग और सीएम फ्लाईंग की ओर से एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। बाइक पर ट्रिपल राइडिंग आवापा घूम रहे युवकों के बाईक भी जब्त किए गए। यह अभियान 2 दिन तक जारी रहेगा। इस अभियान पर विशेश नजर स्कूल और कॉलेज पर रहेगी।
रोहतक जिले में इस स्क्वायड ने अपने इस अभियान के तहत कई जगहों पर युवकों से पुछताछ कर कागजात देखे गए, यही नहीं लड़कियों से भी पुछा कि उनके साथ कोई छेड़खानी या फब्तीयां कसने की कोई घटना तो नहीं हो रही है।