सरहद की हिफाजत करते हुए शहीद हुए सुशील कुमार की अंतिम यात्रा में हजारों की तादाद में लोग शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 13
शहीद सुशील कुमार को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने वीर शहीद की शव यात्रा पर फूलों की वर्षा करके बिदाई दी। राज्य सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही सुशील कुमार के दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी राज्य सरकार द्वारा वहन करने की घोषणा की है। मुक्तिधाम में पूरे सैनिक सम्मान के साथ सुशील कुमार का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 13
गर्दन में गोली लगने पर भी एक दिन जिंदा रहा जांबाज
रविवार की रात को पाकिस्तान की ओर से की गई गोली बार में कुरुक्षेत्र के पिहोवा की फैंसी कॉलोनी निवासी बीएसएफ के हेडकांस्टेबल सुशील कुमार शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर सेना के जवान सोमवार को दिल्ली लेकर आ गए थे।
4 of 13
शहीद सुशील कुमार को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग
यहां से शाम को सेना के वाहन से पिहोवा के लिए शव लेकर रवाना हुए थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे पिहोवा स्थिति सुशील के घर पहुंचे। यहां सुबह से ही पिहोवा के सैकड़ों लोग शहीद को अश्कों की श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 13
शहीद सुशील कुमार को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग
तिरंगे में लिपटा शव घर पहुंचते ही सुशील के घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी सुनिता देवी, मां सोमा देवी और बेटा मोहित और बेटी महक सहित अन्य को संभालना मुश्किल हो रहा था। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मंगलवार को पिहोवा में शहीद सुशील कुमार के पार्थिव शरीर पर राज्य सरकार और अपनी ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया।
विज्ञापन
6 of 13
शहीद सुशील कुमार को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने राज्य सरकार की तरफ से शहीद सुशील कुमार के परिवार को 50 लाख रुपए और शहीद के बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करने की घोषणा भी की है। राज्यमंत्री ने कहा कि शहीद सुशील कुमार के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार की तरफ से वहन किया जाएगा और परिवार के सभी सदस्यों की देखभाल भी सरकार करना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 13
शहीद सुशील कुमार को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग
बंद रहा पिहोवा: पिहोवा के व्यापारियों ने सुशील कुमार की शहादत के बाद सोमवार को निर्णय लिया था कि जब तक शहीद का अंतिम संस्कार नहीं होगा तब तक शहर की दुकानें नहीं खुलेगी। अंतिम संस्कार के बाद ही शहर की दुकाने खोली गई। जब शव यात्रा निकली तो लोग अपनी छतों से फूलों की वर्षा करने लगे। शहीद सुशील कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ था। इस शहीद को स्वर्गधाम में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बिगुल बजाया और हवाई फायर किए ।
8 of 13
शहीद सुशील कुमार को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग
बेटे मोहित ने मुखाग्रि: शहीद सुशील के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र मोहित ने परम्परा के अनुसार मुखाग्रि दी। इसके साथ ही स्वर्गधाम हजारों लोगों द्वारा लगाए गए शहीद सुशील कुमार अमर रहे के नारे लगाए। राज्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सुशील कुमार ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद सुशील कुमार हमेशा प्रदेश वासियों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
9 of 13
शहीद सुशील कुमार को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग
एचएसएससी के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने कहा कि पिहोवा वासियों को शहीद सुशील कुमार की शहादत पर गर्व है। इससे बड़ा गर्व उनके परिजनों पर है जिन्होंने ऐसे लाल को जन्म दिया, जिस लाल ने अपने प्राणों की आहुती देकर देश की सीमाओं की रक्षा करने का काम किया। विधायक जसविन्द्र सिंह संधू ने भी शहीद सुशील कुमार को नमन करते हुए कहा कि पिहोवा वासी शहीद की शहादत को हमेशा अपने जहन में रखेंगे।
10 of 13
शहीद सुशील कुमार को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग
डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि फैंसी कॉलोनी में रहने वाला सीमा सुरक्षा बल का जवान जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा में सीमा की रक्षा करते हुए दुश्मनों की गोली से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। शहीद सुशील कुमार ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की परवाह नहीं की। प्रशासन की तरफ से शहीद सुशील कुमार को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
11 of 13
शहीद जवान सुशील कुमार
शहीद सुशील कुमार के भाई संजय कुमार ने बताया कि उनका भाई जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा में सीमा सुरक्षा बल की 127वीं बटालियन में हैड कांस्टेबल के रूप में तैनात था। 23 अक्टूबर की रात सीमा पर हुई फायरिंग में घायल होने के बाद उसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई थी।
12 of 13
शहीद सुशील कुमार को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग
शहीद सुशील कुमार पिछले 24 साल से सीमा सुरक्षा बल में तैनात था। शहीद सुशील कुमार को श्रृद्धांजलि देने वालों में शहर के हजारों लोग शामिल थे।
शहीद सुशील कुमार की याद में नपा बनाऐगी स्मारक: नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक सिंगला ने कहा कि शहीद सुशील कुमार की याद में पिहोवा शहर में स्मारक स्थापित किया जाएगा। इसके लिए हाउस में विस्तार से चर्चा की कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शहीद सुशील कुमार की शहादत से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहे इसीलिए जगह निर्धारित कर भव्य स्मारक बनाने की योजना पर कार्य किया जाएगा।