जाट आरक्षण आंदोलन की आग से शुक्रवार को रोहतक समेत पूरा हरियाणा जल उठा। पुलिस फायरिंग में तीन की मौत होने के बाद रोहतक-भिवानी के कुछ इलाकों में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना को बुला लिया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
2 of 22
बृहस्पतिवार रात जाट कॉलेज और नेकीराम कॉलेज में हुए पुलिस लाठीचार्ज से नाराज युवा आंदोलनकारी शुक्रवार को और उग्र हो गए। एमडीयू गेट के आगे बैठे आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत में डीएसपी और एसएचओ घायल हो गए। आंदोलनकारियों के बीच घुसे कुछ शरारती तत्वों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
विज्ञापन
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
3 of 22
पीटीआई के मुताबिक रोहतक और भिवानी के कुछ इलाकों में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना को बुला लिया गया है। करीब तीन बजे आईजी ऑफिस में घुसने का प्रयास कर रहे आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इससे एक आंदोलनकारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इलाज के दौरान पीजीआई में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
4 of 22
वहीं डीजीपी यशपाल सिंघल ने कहा कि भीड़ की ओर से फायरिंग हुई जिसमें बीएसएफ का एक जवान जख्मी हो गया। सिंघल ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सेना को बुला लिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सर्किट हाउस में खड़ी तीन सरकारी गाड़ियों को फूंक दिया। एमडीयू के सामने स्थित वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर के आगे एक गाड़ी को आग लगा दी और इसके बाद भीड़ उनके घर में घुस गई और वहां भी आग लगा दी।
विज्ञापन
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
5 of 22
सर्किट हाउस और आईजी दफ्तर पर भी कुछ लोगों ने हमला कर दिया। झज्जर जिले में डीघल चौकी, दुजाना चौकी और डीघल टोल प्लाजा को आग लगाने की खबर है। सरकार ने प्रदेश के सर्वाधिक प्रभावित आठ जिलों रोहतक, सोनीपत, जींद, झज्जर, हिसार, भिवानी, पानीपत, कैथल में सेना तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
6 of 22
प्रदेश में तेजी से बिगड़ रहे हालात पर काबू करने के लिए केंद्र से पेरामिलिट्री फोर्स की दस कंपनियां रवाना हो गई हैं। राज्य सरकार ने बीस और कंपनियों की मांग की है। रोहतक में बृहस्पतिवार रात आंदोलनकारियों और पुलिस व बीएसएफ के बीच भिड़ंत के बाद से आंदोलन की आग और भड़की।
विज्ञापन
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
7 of 22
एमडीयू चौक और दिल्ली बाईपास चौराहे पर शुक्रवार सुबह से ही आंदोलनकारी डटे हुए थे। कई शरारती तत्वों ने शहर में कई जगहों पर तोड़फोड़ की और मॉल्स व शोरूम के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। आंदोलन को देखते हुए सरकार ने रोहतक, हिसार, झज्जर व अन्य जिलों में इंटरनेट और मोबाइल एसएमएस सेवा को बंद कर दिया है। एसपी ने कहा कि अगले आदेश तक इन सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
8 of 22
एमडीयू चौराहे पर कई बुजुर्ग जाट नेताओं ने लाउड स्पीकर से कहा कि हमारे शांतिपूर्ण आंदोलन में शरारती तत्व घुस गए हैं। उनकी पहचान कर उन्हें हटाया जाए। कई नेताओं ने युवाओं से हिंसा और तोड़फोड़ नहीं करने की अपील की। दहशत के इस माहौल से पूरा शहर लगभग बंद रहा।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
9 of 22
हिसार छावनी से सेना को बुलाया लिया गया है। इन्हें रोहतक और भिवानी में तैनात किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जयपुर से भी सेना को बुलाया गया है। जिसे अन्य प्रभावित आठ जिलों में तैनात किया जाएगा। सेना जिला प्रशासन को मदद करेगी। हालात का जायजा लेने के लिए प्रधान सचिव गृह एके सिंह और एडीजीपी बीएस संधू को रोहतक भेजा गया है।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
10 of 22
जाट आरक्षण की वजह से प्रदेश में बिगड़े हालात के मद्देनजर शनिवार को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) स्थगित कर दी गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने यह निर्णय शुक्रवार दोपहर लिया। परीक्षा की नई तारीख की फिलहाल घोषणा नहीं की गई है। पिछले साल नवंबर महीने में हुई एचटेट लेवल तीन की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद करनी पड़ी थी।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
11 of 22
अन्य जिलों में भी हालात तनावपूर्ण: प्रदेश के अन्य जिलों में हालात तनावपूर्ण है। पिछले छह दिनों से रेल और सड़क यातायात बंद होने से जनजीवन ठप पड़ गया है। तेल की भारी किल्लत पैदा हो गई है। डेयरी दूध की सप्लाई भी बंद हो गई है।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
12 of 22
आरक्षण के लिए जाटों का आंदोलन अब उग्र रूप धारण कर चुका है। कैथल जिले में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। जिले का दूसरे राज्यों और राजधानी से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। शुक्रवार शाम तक जाटों ने सभी मार्ग जाम कर दिए थे। 50 से अधिक स्थानों पर जाटों ने जाम लगाकर स्थानीय आवागमन भी बंद कर दिया है।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
13 of 22
राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर जाट समुदाय द्वारा दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग बाधित होने से रेलयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके चलते सोनीपत स्टेशन के अप लाइन पर पश्चिम एक्सप्रेस और कोचुवैल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस को खड़ा करना पड़ा। दोनों ट्रेनें जाम खुलने की आशंका के चलते देर शाम तक खड़ी रहीं। वहीं दिल्ली से पानीपत और पानीपत से दिल्ली की तरफ जाने वाली सभी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
14 of 22
पंजाब के अमृतसर की ओर जाने वाली दो एक्सप्रेस गाड़ियों को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा। जिसके चलते ट्रेनों में सवार यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैक जाम होने की सूचना के बाद यात्रियों को बस अड्डे और मुरथल जीटी रोड की तरफ जाने के लिए थ्री व्हीलर का सहारा लेना पड़ा। पूछताछ खिड़की ट्रेनों के चलने की जानकारी लेने वाले यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
15 of 22
भिवानी(ब्यूरो)। जिले में पिछले छह दिन से चल रहा आरक्षण आंदोलन शुक्रवार को उपद्रव में बदल गया। हालात इतने बिगड़े कि जिला प्रशासन को सेना बुलानी पड़ी। देर रात प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। जाट-गैर जाट गुटों में दोपहर बाद हुई टकराव के बाद स्थिति बिगड़ गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुटों में हुई झड़प में 8-10 युवक घायल हो गए। जाट समुदाय के युवाओं ने गैर जाट युवकों को दौड़ा-दौड़ कर पीटा।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
16 of 22
रेवाड़ी/बावल/खोल। रोहतक में जाट आंदोलन की भड़की आग रेवाड़ी तक पहुंच गई। हालांकि बृहस्पतिवार को जिले में संदिग्ध क्षेत्रों में धारा-144 लगादी गई। सुबह पुलिस और प्रशासन की फुल प्रूफ तैयारियों को देखते हुए दिन में खाकी की निगेहबानी में राणौली स्थित जाट भवन में तो शांत माहौल के बीच रणनीति बनी। वहीं रोहतक और झज्जर समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसात्मक वारदातों के बाद जिले के जाट अब गोरिल्ला वार के जरिए प्रशासन को चित्त करने की तैयारी में जुटे हैं।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
17 of 22
जाट आरक्षण आंदोलन की आग से प्रदेश के 15 जिलों में जनजीवन पटरी से उतर गया है। रोहतक, सोनीपत, हिसार, जींद, झज्जर, पानीपत, कैथल और भिवानी में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने सैना तैनाती की मांग की है। रोहतक और झज्जर में हिंसा भड़कने के बाद रेल और बस सेवाएं शुक्रवार को लगातार छठे दिन ठप रहीं। इन जिलों में दूध, फल-सब्जियों और तेल की किल्लत खड़ी हो गई है। 12 हजार से अधिक ट्रक जाम में फंसे हैं।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
18 of 22
हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए नारनौंद में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के पैतृक आवास पर सुरक्षा बढ़ दी गई है। एनएच 65 पर राजगढ़ की ओर से आजाद नगर में जाम है। इसी मार्ग पर कैथल की ओर जाने पर सूरेवाला चौक और नेशनल हाइवे नंबर दस पर रोहतक की ओर जाने पर रामायण गांव के पास जाम के चलते शहर पूरी तरह सील हो चुका है। हिसार से दिल्ली की ओर जाने पर सांपला के पास और हिसार से राजगढ़ की ओर झुप्पा में ट्रैक बंद है।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
19 of 22
जाट आरक्षण की गांवों से उठी चिंगारी शहर में भी पहुंच गई। शहर में तीनों प्रमुख कॉलेजों समेत आधा दर्जन स्कूलों को बंद कर दिया गया है। एनएच-71-ए व पानीपत-हरिद्वार मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर जाम लगाने के साथ ही आंदोलनकारी पानीपत-सफीदों मार्ग पर भी उतर आए। जिले में करीब तीन दर्जन स्थानों पर जाम लगा दिया। चंडीगढ़ व दिल्ली को छोड़कर अन्य जिलों से रेल व रोड यातायात जाम है।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
20 of 22
पानीपत शहर से बाहर निकलने का केवल जीटी रोड ही सहारा रहा है और लोगों को खेतों के रास्ते अपने गंतव्य को जाना पड़ा। सोनीपत के राजलू गढ़ी में मुख्य रेलवे ट्रैक जाम लगाते ही दिल्ली-अंबाला अप व डाउन दोनों ट्रैक पर 60 के करीब एक्सप्रैस व पैसेंजर ट्रेनों को ब्रेक लग गए। जिससे हजारों यात्री बीच में ही फंस गए। गत तीन दिन से पानीपत-रोहतक व पानीपत-जींद मार्ग पहले से ही बंद है।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
21 of 22
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते दूसरे दिन भी जिले के ज्यादातर रूटों पर बस सेवा बाधित रही। पानीपत व सोनीपत के बीच जाट समुदाय के लोगों का रेलवे ट्रैक पर कब्जा होने से करीब दस बजे के बाद रेलवे सेवा भी ठप हो गई। सूर्योदय से पहले ही सैकड़ों लोगों ने दर्जभर गांवों में हिसार, कैथल रूट पर जाम लगा दिया। इससे हिसार व कैथल के रूट पर दिनभर कोई बस नहीं चल सकी। वहीं रेलवे ट्रैक जाम होने से सुबह करीब साढ़ 10 बजे के बाद स्टेशन पर एक भी गाड़ी नहीं पहुंची। इससे हजारों की संख्या में यात्री दिनभर ट्रेंनों के आने का इंतजार कर वापस लौट गए।
हरियाणा में हालात बिगड़े, 3 मरे, रोहतक-भिवानी में कर्फ्यू
22 of 22
आरक्षण की मांग को लेकर धर्मनगरी में शुरू हुआ जाट आंदोलन दूसरे दिन जिले भर में फैल गया। धर्मनगरी में लगभग 40 घंटे से हिसार-हरिद्वार स्टेट हाइवे जाम रहा तो इस्माईलाबाद में दर्जनों गांवों के लोगों ने नेशनल हाईवे 65 जाम कर दिया। रेल सेवा ठप हो गई और दोपहर बाद ट्रेन नहीं चल पाई तो रोडवेज को भी भारी नुकसान हुआ। आधा दर्जन बसें दूसरे जिलों में फंस गई।