फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हर तरफ फैली आरक्षण की आग

Fri, 19 Feb 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा में हर तरफ आरक्षण की आग फैली है। तीन और जिलों के जाट आज लामबंद हो गए। रेल और रोड यातायात पांचवें दिन भी ठप है।
विज्ञापन

हरियाणा में हर तरफ फैली आरक्षण की आग

2 of 8
कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में जाटों ने जगह-जगह जाम लगा दिए हैं। कैथल जिले में आंदोलन की आग भडक़ गई है। करनाल में कई जगह जाट आंदोलनकारी सड़क पर उतर आए हैं। कुरुक्षेत्र में जाट आरक्षण की चिंगारी फैल चुकी है। लाडवा में कुरुक्षेत्र-यमुनानगर रोड जाम है। कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में जाट जमा हैं।
विज्ञापन

हरियाणा में हर तरफ फैली आरक्षण की आग

3 of 8
जाट आरक्षण को लेकर चरखी दादरी के चारों तरफ के रास्ते जाम। दादरी शहर का लोहारू चौक, गांव मोड़ी, मकड़ाना, मंदोली, घसोला, पैंतावास कलां, खेड़ी बूरा, चरखी व इमलोटा में रोड जाम। दादरी बार ने दिया जाट आरक्षण को समर्थन। रोडवेज बसें बंद, डिपो में खड़ी हैं सभी बसें।

हरियाणा में हर तरफ फैली आरक्षण की आग

4 of 8
जींद से पानीपत के रास्ते दिल्ली जा रही छंदवाड़ा एक्सप्रेस को वापस दिल्ली भेजा। पानीपत जींद रेल लाइन पर मतलोडा में जाम लगाया। पानीपत हरिद्वार रोड पर निम्बरी में भी जाटों ने लगाया जाम। शहरों में फल-सब्जियों और दूध की किल्लत। स्टॉक खत्म होने की आशंका के चलते फल-सब्जियों के दाम बढ़े।
विज्ञापन

हरियाणा में हर तरफ फैली आरक्षण की आग

5 of 8
नरवाना में जाटों ने रोहतक पटियाला नेशनल हाइवे को किया जाम। भिवानी में आंदोलन का विस्तार,कई और जाट संगठन और खापें सडक़ों पर उतरी। रोहतक शहर में जगह-जगह छात्रों ने लगाया जाम। सभी कंपनियों के आधे से ज्यादा पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं, पंपों पर लोगों की कतारें।
विज्ञापन

हरियाणा में हर तरफ फैली आरक्षण की आग

6 of 8
रेवाड़ी-पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव का बयान, कहा जाट समुदाय को जाट नेता ही उकसा रहे हैं। प्रदेश में जंगलराज का माहौल है, लेकिन प्रदेश सरकार लाचार बनी हुई है। उन्होंने जाट आरक्षण की आग बढ़ने के पीछे धनखड़ और कैप्टन अभिमन्यू का हाथ बताया और कहा, अब बात काबू से बाहर है।
विज्ञापन

हरियाणा में हर तरफ फैली आरक्षण की आग

7 of 8
चरखी दादरी की सबसे बड़ी सांगवान खाप ने चक्काजाम का फैसला लिया है। रेल रोकी जाएंगी और सड़क जाम करेंगे। खाप प्रधान कर्नल रिसाल सिंह सांगवान की अध्यक्षता में हुई खाप की मीटिंग में जाट आरक्षण को भी दिया समर्थन।
विज्ञापन

हरियाणा में हर तरफ फैली आरक्षण की आग

8 of 8
ट्रैक व रोड जाम करने के लिये लगाई कन्नी प्रधानों की ड्यूटी। पंचायत मे खाप के कन्नी प्रधान, जिला पार्षद, खाप के गावों के सरपंचों सहित करीब 500 सदस्य उपस्थित हुए। भिवानी-रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर गांव फतेहगढ़ में जाम लगाते हुए सांगवान खाप के नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें