हाईजैक हुए प्लेन से 360 यात्रियों की जान बचाने वाली 'नीरजा' किसी समय एक कामयाब मॉडल रह चुकी हैं। शादी हुई, लेकिन दहेज का दवाब सह न सकीं। पढ़िए 'नीरजा' की जिंदगी की इनसाइड स्टोरी।
विज्ञापन
दहेज पीड़ित बनी मॉडल, जानें, 'नीरजा' की जिंदगी का सच
2 of 5
चंडीगढ़ में 7 सितंबर 1964 को जन्मी नीरजा का बचपन मुम्बई में बीता। स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई और सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। नीरजा को बचपन से ही प्लेन में बैठने और आकाश में उड़ने की इच्छा थी।
विज्ञापन
दहेज पीड़ित बनी मॉडल, जानें, 'नीरजा' की जिंदगी का सच
3 of 5
नीरजा भनोट की शादी 1985 में हो गई थी, लेकिन दहेज के दबाव के कारण उनके रिश्तों में खटास आ गई। वे शादी के दो महीने बाद ही मुम्बई लौट आई थीं। 1986 में मॉडल के रूप में उन्होंने कई TV और प्रिंट ऐड करना शुरू कर दिए थे।
दहेज पीड़ित बनी मॉडल, जानें, 'नीरजा' की जिंदगी का सच
4 of 5
शौक को पूरा करने के मकसद से नीरजा ने बाद में एयरलाइंस ज्वाइन कर ली। नीरजा ने इसकी विशेष ट्रेनिंग ली कि हाईजैक के दौरान क्या करना चाहिए? तब मां ने जो कहा, उसे भी नहीं माना था नीरजा ने, बल्कि जवाब दिया था। नीरजा के इरादे स्पष्ट थे।
दहेज पीड़ित बनी मॉडल, जानें, 'नीरजा' की जिंदगी का सच
5 of 5
नीरजा भनोट पर फिल्म इसी हफ्ते रिलीज होने जा रही है। बुधवार को नीरजा के भाई अनीश भनोट द्वारा लिखित द नीरजा आई न्यू ...पुस्तक का विमोचन किया गया। सेक्टर-7 में हुए कार्यक्रम में पूर्व मेयर हरजिंदर कौर ने किताब रिलीज की। अनीश भनोट ने कहा कि यह किताब उनकी छोटी बहन को श्रद्धांजलि होगी।