फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

विज्ञापन
1 of 20
आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का आंदोलन उग्र रूप ले चुका है। आंदोलन के तहत रोहतक में प्रवेश करने और निकलने के सभी रास्ते जाम हैं।
विज्ञापन

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

2 of 20
रोहतक से हिसार, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, जींद, भिवानी और दिल्ली के रास्तों पर आंदोलनकारी डटे हैं। इस्माइला में रोहतक-दिल्ली ट्रैक पर आंदोलनकारियों ने टेंट लगा लिया है। रोहतक से गोरखपुर और छिंदवाड़ा एक्सप्रेस रेल रोकने की सूचना पर ट्रैक पर जमा भीड़।
विज्ञापन

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

3 of 20
हिसार, जींद और रोहतक से दिल्ली की ओर निकलने वाली सभी ट्रेंनें रद कर दी गई हैं। जींद से लंबी दूरी की ट्रेनें और बसों को पानीपत की ओर निकालने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। रोहतक से सुबह से अब तक कोई ट्रेन नहीं चली है।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

4 of 20
दो दिन से जहां सांपला में एनएच-10 को जाटों ने बंद किया हुआ है, वहीं सोमवार को इस्माइला में रेलवे ट्रैक पर बैठ जाने के कारण रोहतक से दिल्ली व अन्य राज्यों को आने-जाने वाली 78 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रोहतक के गांव ब्राह्मणवास में हाइवे को जाम करते ग्रामीण।
विज्ञापन

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

5 of 20
10 संपर्क मार्गों पर भी कंटीली झाड़ियां डालकर आवागमन बंद कर दिया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों को पास के स्टेशनों पर खड़ा किया गया है। आंदोलनकारियों को मनाने के लिए सरकार की ओर से अभी कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

6 of 20
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म के माध्यम से सुर्खियों में आए नेशनल हाइवे: NH-10 पर आज आरक्षण की मांग को लेकर हजारों जाट उतर आए। उन्होंने लाठी-डंडों के साथ जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

7 of 20
यह वही एनएच-10 है, जिसकी भीड़ पर बनी फिल्म को लेकर अनुष्का शर्मा खासी चर्चा में रही थी। सोमवार को सड़क पर उतरे जाट प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेताया कि अगर जल्द ही जाटों को आरक्षण नहीं मिला तो वे हरियाणा बंद कर देंगे। इसके अलावा दिल्ली के तमाम रास्ते भी रोक दिए जाएंगे।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

8 of 20
आंदोलन को पूरी तरह हाईजैक कर चुके युवाओं ने सरकार के किसी भी आश्वासन को मानने से इनकार कर दिया। आंदोलनकारियों ने पूरे रोहतक बेल्ट में जगह-जगह जाम लगा दिया है। रोहतक-दिल्ली ट्रैक पर इस्माइला में रेल यातायात को ठप कर दिया है। इससे हिसार और जींद से रोहतक होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गईं। दिन में रोहतक से दिल्ली वाया गोहना-सोनीपत रूट को छोड़कर अन्य सभी रास्तों को आंदोलनकारियों ने कब्जे में ले लिया।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

9 of 20
शाम को रोहतक-हिसार और गोहना रोड को भी जाम कर दिया। इससे रोहतक का दिल्ली से पूरी तरह संपर्क कट गया है। रेल और रोड यातायात पूरी तरह ठप होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलनकारियों ने एंबुलेंस के अलावा अन्य किसी वाहन को गंतव्य की ओर नहीं जाने दिया। रोहतक-सोनीपत रोड पर दूध सहित जरूरी खाद्य आपूर्ति वाले वाहनों के अलावा अन्य लोडिंग वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी हैं।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

10 of 20
आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का आंदोलन रोहतक बेल्ट में तेजी से फेला। कृषि मंत्री के साथ वार्ता विफल होने के बाद सांपला से आंदोलनकारियों ने मैसेज कर जाटों को रोड पर उतरने और रोहतक में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर जाम लगाने के निर्देश दिए। देखते ही देखते रोहतक-झज्जर, रोहतक-बेरी, रोहतक-सोनीपत रोड पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

11 of 20
सांपला में एनएच-10 पर बैठे आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ पहुंचे, लेकिन युवा प्रदर्शनकारी विधानसभा के इसी सत्र में जाट आरक्षण संबंधी बिल लाए जाने की बात का आश्वासन लिखित में मांग रहे थे। इस पर सहमति न बन पाने के कारण धनखड़ लौट गए। इसके बाद आंदोलन का तेजी से विस्तार हुआ।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

12 of 20
रोहतक से होकर दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ियां भी आगे नहीं बढ़ सकी। जींद से दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर चलने वाली सभी पैसेंजर गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। जींद जंक्शन से जनता एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, पंजाब, चंडीगढ़-जयपुर इंटर सिटी समेत सभी लंबे रूट की गाड़ियां वाया पानीपत होकर आगे की ओर निकाली जा रही हैं।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

13 of 20
उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साफ कह दिया है कि जाटों को आरक्षण आंदोलन से नहीं, बल्कि संवैधानिक और कानून के आधार पर मिलेगा। जाट आरक्षण के लिए पहले ही वह कमेटी बना चुके है और कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा।  सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह में रोहतक आए खट्टर ने कहा कि जिस तरह से आंदोलन किया जा रहा है, उससे आम आदमी को समस्या हो रही है। आंदोलन करने से कुछ नहीं मिलता है और जाटों को आरक्षण भी संवैधानिक तौर पर दिया जाएगा।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

14 of 20
जाट आरक्षण की आग रोहतक पहुंच गई है। आंदोलनकारियों ने रोहतक से दिल्ली के सभी रास्ते बंद कर दिए। रेलवे ट्रैक और सड़क पर प्रदर्शनकारी डटे हैं। तस्वीरें।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

15 of 20
प्रशासन ने दिल्ली से आने और जाने के लिए जो भी रूट डायवर्ट किए थे, उन पर आंदोलनकारियों ने सुबह से कब्जा कर लिया है। आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ पहुंचे। इस दौरान खाप नेता मान गए, लेकिन युवाओं ने किसी भी प्रकार का आश्वासन लेने से इनकार कर दिया।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

16 of 20
इसके बाद जाट आंदोलनकारियों ने इस्माइला में रेल रोकी। रोहतक दिल्ली, रोहतक-झज्जर, रोहतक-बेरी और रोहतक सोनीपत रोड पर जाम लगे हैं। सांपला में खापों की बैठक जारी है। वहीं, करौंथा गांव में निजी वाहन में तोडफ़ोड़ की सूचना है। जाटों ने कहा कि उन्हें बार-बार आंदोलन करने का शौक नहीं है।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

17 of 20
गौरतलब है कि पुलिस रोहतक में सरंपचों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में व्यस्त है। इस वजह से जगह-जगह जाम के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाटों ने कहा कि सरकार हमारा हक छीन रही है। इस बार हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। चाहे फिर से कुर्बानियां क्यों न देनी पड़े।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

18 of 20
सांपला में रोहतक-दिल्ली हाईवे जाम होने पर रोहतक से दिल्ली की ओर जा रहे वाहनों को खरावड़ मंदिर के पास से पुलिस ने डायवर्ट किया। दिल्ली बाईपास से निकलते ही वाहनों को झज्जर और खरखौदा की ओर रवाना किया गया। बहादुरगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को वाया झज्जर निकाला गया।

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

19 of 20
आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का आंदोलन रोहतक में उग्र रूप ले चुका है। एनएच-10 दो दिनों से बंद है। रोहतक दिल्ली, रोहतक-झज्जर, रोहतक-बेरी और रोहतक सोनीपत रोड जाम हैं।
विज्ञापन

जाटों का आंदोलन उग्र, रोहतक के सभी रास्ते जाम

20 of 20
सोमवार को इस्माइला में रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों को रोकने के अलावा आधा दर्जन संपर्क मार्गों पर भी कंटीली झाड़ियां डालकर आवागमन बंद कर दिया गया है। आंदोलन के चलते जहां इस्माइला स्टेशन पर जाटों ने दो पैसेंजर ट्रेनों को रोक लिया, वहीं कई गाड़ियों को बहादुरगढ़ और आसौदा स्टेशनों पर रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें