सरकार ने स्नैचरों से तंग आकर एक नई व्यवस्था शुरु की है। इसके तहत अब आप स्नैचरों की सूचना दो और एक लाख इनाम पाओ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
स्नैिचिंग
- फोटो : demo pics
दरअसल, हरियाणा में चेन और पर्स को छीनने वाले अपराधी की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये की नकद इनाम राशि दी जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में पुलिस विभाग से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित एक बैठक में दी गई।
विज्ञापन
3 of 7
snatching
बैठक में मुख्यमंत्री ने मानेसर के लिए डीसीपी स्तर के अधिकारी को नियुक्त करने और बहादुरगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त करने के लिए भी अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की।
4 of 7
बैग स्नैचिंग
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री ने बैठक में दादरी और हांसी जिला में महिला पुलिस स्टेशन स्थापित करने तथा छह उपमंडलों में महिला पुलिस स्टेशन स्थापित करने के लिए अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दी।
विज्ञापन
5 of 7
Haryana CM Manohar lal khattar
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में मुख्यमंत्री ने 1200 सिपाहियों के पदों को सब-इंस्पेक्टर के पद पर तबदील करने की भी अपनी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में आवश्यकतानुसार नए पुलिस स्टेशनों के सृजन की भी सैद्धांतिक मंजूरी दी।
विज्ञापन
6 of 7
हरियाणा पुलिस
- फोटो : demo pics
इसी प्रकार, राज्य में से गुजरने वाले केएमपी एक्सप्रेस-वे और केजीपी एक्सप्रेस-वे से जुड़े प्रत्येक जिले में ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के सृजन की भी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की।
इसी प्रकार, कच्ची पुलिस पोस्ट को पक्की पुलिस पोस्ट में तबदील करने के लिए भी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला के लिए ट्रैफिक पुलिस सिपाहियों की नई पोस्ट मंजूर करने की भी अपनी स्वीकृति प्रदान की।