फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का हरियाणा कनेक्शन, पिस्टल पहुंचाने वाला छिपा है यहां!

Fri, 13 Jul 2018 11:02 AM IST
महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
बागपत की जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का हरियाणा कनेक्शन सामने आया है। सुनील राठी तक पिस्तौल पहुंचाने वाला यहां छिपा हो सकता है। आगे जानिए पूरा मामला...
 
विज्ञापन

2 of 6
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत की जेल में हत्या के मामले के तार हरियाणा से जुड़े लग रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि जेल में सुनील राठी को पिस्टल उपलब्ध कराने वाला गैंग का सदस्य हरियाणा में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ छिपा है। बागपत पुलिस ने गोपनीय तरीके से गिरोह के सदस्य की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा पुलिस से भी इसके लिए सहयोग मांगा गया है। हालांकि कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
बागपत की जिला जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सुनील राठी पर लगा था। जेल से ही पुलिस को एक पिस्टल भी मिली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनील राठी को जिस गिरोह के सदस्य ने पिस्टल पहुंचाई थी, उसके हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के बवाना में गिरोह के अन्य साथियों के छिपे होने की आशंका है। बागपत निवासी उक्त सदस्य घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।

4 of 6
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
बागपत पुलिस ने गोपनीय तरीके से सुनील राठी गैंग के इस सदस्य को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के बवाना में भी बागपत की पुलिस टीम खोजबीन कर रही है। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बागपत पुलिस ने गिरोह के सदस्य को पकड़वाने में सहयोग मांगा है। पुलिस भी सुनील राठी गिरोह के सदस्य को पकड़वाने में सहयोग कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
जेल में किसके माध्यम से पिस्टल पहुंचाई गई। इसकी जांच कराई जा रही है। जिस गिरोह के सदस्य पर पिस्टल जेल तक पहुंचाने का शक है, उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
- जयप्रकाश, एसपी बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
नीरज बवाना भी है गिरोह का सदस्य
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली का नीरज बवाना भी सुनील राठी गैंग का सदस्य है। वर्ष 2014 में वह कुख्यात भूरा को छुड़वाने में भी शामिल रहा था। बाद में नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। नीरज बवाना ही सुनील राठी के कहने पर गिरोह के सदस्यों को हथियार उपलब्ध कराता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें