फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या हुआ... जब कांग्रेस विधायक की कार से गायब मिली नंबर प्लेट

Sat, 08 Jul 2017 10:11 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
विधायक की गाड़ी
कांग्रेस विधायक की गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी और वह शहर भर में घूमती रही, काम निपटाती हुई। जानिए क्या हुआ, जब मामला खुलकर सामने आया।
विज्ञापन

2 of 7
‌विध्‍ाायक की गाड़ी
मामला चंडीगढ़ में सामने आया। हरियाणा के बरौदा हलके के कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा की निजी कार बुधवार को बिना नंबर प्लेट की सेक्टर-3 एमएलए हॉस्टल पहुंची। इस दौरान विधायक भी गाड़ी में मौजूद थे।
 
विज्ञापन

3 of 7
traffic police
इस घटना के बाद यूटी ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, विधायक ने कहा कि गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट लगी है और आगे की कुछ दिन पहले पानी में बह गई थी। उसको लगवाने के लिए पैसा जमा किया जा चुका है।
 

4 of 7
traffic police
दरअसल, विधायक सेक्टर-3 हरियाणा एमएलए हॉस्टल में बुधवार दोपहर प्रेस वार्ता थी। इसमें भाग लेने के लिए विधायक अपनी निजी कार में आए थे। इस दौरान उनकी गाड़ी से आगे की नंबर प्लेट गायब थी, जबकि पीछे लगी हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
traffic police
चालान का प्रावधान
कानून के जानकारों की माने तो अगर वाहन पर नंबर और नंबर प्लेट सही है तो कोई आपराधिक केस नहीं बनता, लेकिन आगे की नंबर प्लेट न होने की सूरत में चालान करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

6 of 7
चेकिंग करती यातायात पुलिस।
गाड़ी के सामने वाली नंबर प्लेट कुछ दिन पहले पानी भरने से गिर गई थी, जबकि पीछे नंबर प्लेट लगी हुई है। आगे वाली नंबर प्लेट के लिए आर्डर किया गया है, लेकिन दुकान बंद चलने के कारण नहीं लग पाई है।
- श्रीकृष्ण हुड्डा, विधायक, बरौदा, हरियाणा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
traffic police - फोटो : Amar Ujala
इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में अब तक नहीं आया है। जानकारी मिलने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- रवि कुमार, एसएसपी, ट्रैफिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें