चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्री माता मनसादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पहुंचे। देखें तस्वीरें।
विज्ञापन
माता के 'मनोहर' दर्शन को पहुंचे खट्टर, देखिए तस्वीरें
2 of 5
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को श्री माता मनसादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से मंदिर के तीनों द्वार खोल दिए गए।
विज्ञापन
माता के 'मनोहर' दर्शन को पहुंचे खट्टर, देखिए तस्वीरें
3 of 5
नवरात्र के पहले दिन सिर्फ मुख्य द्वार ही खोला गया था। वहीं, रविवार को तीनों द्वारों से श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए माता के दरबार में पहुंचे।
माता के 'मनोहर' दर्शन को पहुंचे खट्टर, देखिए तस्वीरें
4 of 5
श्री माता मनसादेवी मंदिर के साथ कालका काली माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान करीब एक लाख 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। शाम पांच बजे तक यहां 28 लाख 79 हजार 312 रुपये की राशि दानस्वरूप अर्पित की गई।
माता के 'मनोहर' दर्शन को पहुंचे खट्टर, देखिए तस्वीरें
5 of 5
पंचकूला उपायुक्त एवं श्री माता मनसादेवी पूजास्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विवेक आत्रेय ने बताया कि दूसरे नवरात्र तक भक्तों ने माता के चरणों में सोने के 14 और चांदी के 132 नग अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने कनाडा की 230, अमेरिका के 107 डॉलर के अलावा अन्य विदेशी मुद्राएं भी दान दीं।