फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मां के दरबार में पहुंचे CM खट्टर, जानिए किसके लिए की कामना

Fri, 31 Mar 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 4
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन पंचकूला स्थित माता मनसा देवी शक्तिपीठ में महामाई के चरणों में शीश नवाया। जानिए मां से उन्होंने क्या कुछ मांगा।
विज्ञापन

2 of 4
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन पंचकूला स्थित माता मनसा देवी शक्तिपीठ में महामाई के चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने विक्रमी संवत 2074 की प्रदेश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नया वर्ष उनके जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता, हर्ष व सुख शांति लेकर आए और प्रदेश में सुख शांति बनी रहे।
विज्ञापन

3 of 4
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि माता मनसा देवी उत्तर भारत की एक मात्र शक्तिपीठ है। चैत्र नवरात्रों का विशेष महत्व होता है और देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष माता के दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी महिला सशक्तीकरण की भी प्रतीक हैं। हरियाणा सरकार ने भी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ अभियान के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर या धार्मिक स्थल चाहे वे सरकार के अधीन हों या सामाजिक संस्थानों के अधीन हों, कैशलेस की सुविधा होनी चाहिए। कैशलेस देश में एक नया कदम है। लोग कम से कम कैश का उपयोग करें। इसके लिए देश के लोगों ने इस कदम को स्वीकारा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें