फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में कुछ यूं नजर आए दिग्गज मंत्री, देखिए

Sat, 22 Oct 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने अमर उजाला ऑफिस पहुंचे, तो वे यहां अनोखे अंदाज नजर आए। आप भी देखिए।
विज्ञापन

2 of 9
गुजरात को पछाड़ने की तैयारी कर रहा हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कई अहम मुद्दों पर बात की। कृषि मंत्री ने प्रदेश में अपराध, शौचमुक्त हरियाणा, परिवहन सिस्टम जैसे मुद्दों पर खासतौर पर चर्चा की।
विज्ञापन

3 of 9
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
पढ़े लिखे चला रहे गांव की सरकार: गांव की पृष्ठभूमि से आए हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ पढ़ी लिखी पंचायतों से उत्साहित हैं। उनका कहना है कि अंगूठा टेक प्रजातंत्र के प्रहरी अब नहीं रह गए हैं। अपराधी इस तंत्र से बाहर हो रहे हैं। 

4 of 9
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
खुले में शौचमुक्त करेंगे हरियाणा: पंचायती राज सिस्टम को पढ़ लिखा बनाने का ही यह नतीजा है कि 51 हजार शौचालय बन चुके हैं। पंचकूला सिरसा और पानीपत को हम खुले में शौचमुक्त कर चुके हैं। कुुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, गुड़गांव और फतेहाबाद को हम एक नवंबर को खुले में शौच मुक्त घोषित कर देंगे। धीरे-धीरे हरियाणा के सभी जिलों को खुले में शौचमुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 9
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़
परिवहन सिस्टम सुदृढ़ कर रहे: कृषि मंत्री ने बताया कि रोटी, पानी, मकान, पढ़ाई और दवाई सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। हरियाणा में पानी और रोटी की चुनौती अब नहीं रह गई है। कपड़ा और मकान की स्थिति भी ठीक है। संचार भी सूबे में समस्या नहीं रह गया है। यहां  परिवहन एक समस्या है। बसें चलवाते हैं तो पंद्रह दिन बाद बंद हो जाती हैं। इस समस्या का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक गांव का ब्रांड स्थापित करेंगे: मेरी यह सोच है कि हर गांव का एक ब्रांड स्थापित किया जाए। जिस तरह से रोहतक की रेवड़ी और दादरी का गाजर पाक मशहूर है उसी तरह से किसानों के क्षेत्र के हिसाब से चावल, धान, फूल आदि कृषि उत्पादन एक पहचान बनें और वे ब्रांड के नाम से इतने मशहूर हो जाएं कि विदेशाें तक जाएं।
विज्ञापन

7 of 9
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
सरकार ढांचा खड़ा कर सकती है व्यापार नहीं: सरकार ढांचा तो खड़ा कर सकती है, लेकिन व्यापार नहीं कर सकती। आने वाले समय में हमें युवा बिजनेसमैन चाहिए। यह वे युवा होंगे जो अपना खुद का माल बेचेेंगे। अभी युवा दूसरी कंपनियों का उत्पादन बेंच रहे हैं। इसलिए हम एग्री बिजनेस स्कूल खोल रहे हैं। जिसमें अपने उत्पाद को बेंचने के गुर सीखेंगे युवा।
 

8 of 9
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
अस्सी ब्लाकों में पानी की कमी: करीब पौने दो साल तक नहरी विभाग चलाने वाले ओपी धनखड़ का कहना है कि इस समय हरियाणा के अस्सी ब्लाक ऐसे हैं जहां पर पानी कम है। इसलिए हमने नहरी सिस्टम को मजबूत कर पानी का रिचार्ज बढ़ाया है। पुरानी नदियों में पानी नहीं है। उनमें पानी पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश के 15 हजार जोहड़ों को नहरी सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। जोहड़ों पर से कब्जे भी हटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
बेसहारा पशुओं को समस्या नहीं बनने देंगे: हरियाणा में बेसहारा पशु एक चुनौती हैं। इस चुनौती से पार पाने के लिए गोसेवा आयोग का पैसा हमने बढ़ाया है। काले सांडो की नसबंदी के आदेश दिए हैं। गोशाला में पशुओं की संख्या बढ़ाई जा रही है। गोचरान भूमि पर नई गोशालाएं भी बनवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें