एयरफोर्स कमांडर की बेटी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 में नजर आएगी। वे हरियाणा के एक छोटे से गांव से हैं। देखिए कैसे हुआ उनका सिलेक्शन?
विज्ञापन
2 of 7
बिग बॉस सीजन 10 की प्रतिभागी काजोल त्यागी
पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र के हथवाला गांव की बेटी काजोल ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद बिग बॉस के घर में एंट्री पाई। वे 13 नॉन सेलिब्रिटी की कैटेगरी में चुनी गई हैं। काजोल की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। शो आज रात से 9 बजे कलर्स चैनल पर शुरू होगा।
विज्ञापन
3 of 7
बिग बॉस सीजन 10 की प्रतिभागी काजोल त्यागी
दादा परमदत्त त्यागी और एयरफोर्स में विंग कमांडर अजय त्यागी की ये होनहार बेटी इस समय मुंबई में रहती हैं और मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़ी हैं। इन्होंने दिल्ली से 12वीं तक की पढ़ाई की और इस समय ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं।
4 of 7
बिग बॉस सीजन 10 की प्रतिभागी काजोल त्यागी
काजोल के दादा परमदत्त त्यागी रिटायर्ड एसएस टीचर हैं और गांव हथवाला में रहते हैं। काजोल की मम्मी हाउस वाइफ हैं। काजोल का एक भाई भी है, जो पढ़ाई कर रहा है। बता दें कि काजोल ने एयर होस्टेस का कोर्स भी किया है, लेकिन रुचि मॉडलिंग में ज्यादा थी।
विज्ञापन
5 of 7
बिग बॉस सीजन 10 की प्रतिभागी काजोल त्यागी
काजोल कई टीवी शोज में भाग ले चुकी है। वह एमटीवी के शो में भी भाग ले चुकी है और यू ट्यूब पर भी सक्रिय है। काजोल बिग स्विच-4 शो का हिस्सा रह चुकी हैं। अब उनका सपना बॉलीवुड में नाम कमाने का है।
विज्ञापन
6 of 7
बिग बॉस सीजन 10 की प्रतिभागी काजोल त्यागी
काजोल के पिता विंग कमांडर अजय त्यागी परिवार के साथ दिल्ली के द्वारका में रहते हैं। उन्होंने बताया कि काजोल ने नॉन सेलिब्रिटी कैटेगरी के लिए सिलेक्शन टीम को जून माह में वीडियो भेजा था और अब अचानक उसके चयन की खबर आई, जिससे वे लोग बहुत खुश हैं।
काजोल के दादा परमदत्त त्यागी ने बताया कि उनकी पोती ने गांव का नाम रोशन किया है। पूरे गांव भर से बधाइयों पर बधाइयां आ रही हैं। बिग बॉस के लिए 50 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, इनमें से काजोल को चुना गया। ये गांव के लिए गर्व की बात है।